फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cables hanging low over the middle of the road in Manpur; risk of accidents

Moradabad News: मानपुर में सड़क के बीच नीचे लटके केबल, हादसे का खतरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Cables hanging low over the middle of the road in Manpur; risk of accidents
-पांच महीने से बनी है समस्या, ई-रिक्शा से सामान लाने-ले जाने में हो रही परेशानी
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

मुरादाबाद। मानपुर बाजार में सड़क के बीच बिजली का केबल काफी नीचे आ गया है। इसकी वजह से हादसे का खतरा बना हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि करीब पांच महीने से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक केबल को ऊंचा नहीं किया गया है। ई-रिक्शा से सामान लाने और ले जाने में भी परेशानी हो रही है।



दुकानदारों ने बताया कि मानपुर बाजार में दिनभर ग्राहकों और वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क के बीच काफी नीचे लटके केबल के कारण सामान लेकर गुजरने वाले ई-रिक्शा चालकों को परेशानी होती है। कई बार केबल से बचकर वाहन निकालना पड़ता है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में कई स्थानों पर बिजली के केबल नीचे लटके हुए हैं। दुकानदारों का कहना है केबल के तार को ऊंचा करने के लिए बिजली विभाग में कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दुकानदारों ने बिजली विभाग से केबल को जल्द ऊंचा कराने और उसे सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित कराने की मांग की है।
विज्ञापन


00

-सड़क के बीच केबल काफी नीचे आ गया है। बड़े सामान लेकर आने-जाने वाले ई-रिक्शा चालकों को इसे लेकर परेशानी होती है। विभाग को जल्द इसे ऊंचा कराना चाहिए।-पीके जैन, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

-बाजार में दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। नीचे लटका केबल हादसे का कारण बन सकता है। कई महीनों से समस्या है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ।-कासिम, दुकानदार

-ई-रिक्शा से सामान लाते समय नीचे लटके केबल से दिक्कत होती है। बिजली विभाग को इसे ऊपर कराना चाहिए ताकि कोई परेशानी न हो।-राहुल, दुकानदार
-बिजली के केबल को ऊंचा करने के लिए बिजली विभाग में कई बार शिकायत की गई। पांच महीने बीत गए लेकिन अभी तक इसे ऊपर नहीं किया। हमेशा खतरा का भय बना रहता है।-संजय जैन, दुकानदार


00
वर्जन...

-बाजार क्षेत्र में जहां-जहां बिजली के केबल नीचे लटके हुए हैं, उन्हें चिह्नित कराया जाएगा। इसके बाद केबल को ऊंचा कराकर सुरक्षित कराया जाएगा।-प्रशांत कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed