{"_id":"5d9336888ebc3e93de12522e","slug":"cabinet-minister-bhupendra-chaudhary-gets-bail-on-personal-bond-in-kanth-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांठ बवाल मामले में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को निजी मुचलके पर मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांठ बवाल मामले में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को निजी मुचलके पर मिली जमानत
Tue, 01 Oct 2019 04:50 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 01 Oct 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद कांठ बवाल मामले में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी मंगलवार को कोर्ट में पेश हुए। जिसके बाद उन्हें निजी मुचलके पर जमानत मिल गई। बता दें कि 2014 में कांठ के अकबरपुर चंदेरी में एक मंदिर से लाउडस्पीकर उतरवाने के बाद जमकर बवाल हुआ था। इस दौरान तत्कालीन डीएम चंद्रकांत समेत कई लोगों को चोटें आई थीं। तब इस मामले में कई लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंत्री भूपेंद्र चौधरी समेत चार लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। इसी के चलते आज एडीजे दो अनिल कुमार की कोर्ट में मंत्री भूपेंद्र चौधरी की पेशी हुई। पेशी के बाद उन्हें 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। मामले में अब अलगी सुनवाई 24 अक्टूबर को होगी।