फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cabinet minister and BJP MLA appeared in court in Kant Bawal case

कांठ बवाल प्रकरण में कोर्ट में पेश हुए कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
Cabinet minister and BJP MLA appeared in court in Kant Bawal case
मुरादाबाद। कांठ बवाल प्रकरण में गुरुवार को कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह और भाजपा विधायक रितेश गुप्ता समेत अन्य आरोपी कोर्ट में उपस्थित हुए, लेकिन गवाह नहीं पहुंचे। इस कारण अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 16 फ रवरी लगाई है। थाना कांठ क्षेत्र के अकबरपुर चैदरी गांव में जून 2014 में मंदिर से लाउडस्पीकर उतारने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसे लेकर कांठ में महापंचायत का आयोजन किया गया था। इसके बाद कांठ में बवाल हो गया था। इस बवाल की वजह से रेल संचालन भी बाधित हो गया था। इस मामले में कांठ में तीन केस दर्ज किए गए थे। उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायतीराज कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह और भाजपा के नगर विधायक रितेश गुप्ता के साथ साथ अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता आरोपी बनाए गए थे। इस मुकदमे की सुनवाई अब एमपी- एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रही है। मुकदमे में गुरुवार को गवाह आना था, लेकिन किसी कारण वश गवाह अदालत में उपस्थित नहीं हो सका। अदालत ने सुनवाई के लिए 16 फरवरी लगाई है। मुकदमे के आरोपी हरमीत सिंह कुलदीप, अतुल कुमार जैन, जयदेव सिंह की पत्रावली कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह व नगर विधायक रितेश गुप्ता से अलग कर दी गई। इस मामले में एक गवाह की गवाही पहले ही हो चुकी है। अब सब केसों की सुनवाई एक साथ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed