फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   By Tuesday, the residents of the city will suffer

मंगलवार तक शहरवासियों को तपिश करेगी बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
By Tuesday, the residents of the city will suffer
मुरादाबाद। अब मौसम तल्ख होने लगा है। बढ़ते तापमान की वजह से शहरवासी गर्मी से परेशान हैं। रविवार को जून माह में पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगलवार तक मौसम साफ होने की वजह से धूप की तपिश लोगों को बेहाल करेगी।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ अब महाराष्ट्र तक पहुंच गया है। मुरादाबाद और उसके आस-पास के जनपदों में 20 जून से प्री-मानसून बारिश शुरू होने का अनुमान है। इसलिए अब तापमान में बढ़ोतरी होगी। पहाड़ों पर हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है। दिन में चटख धूप होने के कारण रात के तापामन में बढ़ोतरी आएगी। इसलिए अब लोगों को गर्मी का अहसास ज्यादा होगा। मंगलवार तक ऐसी ही परिस्थिति रहेगी। मंगलवार को जारी होने वाले पूर्वानुमान से आगे की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस बीच हवा पश्चिम दिशा से सामान्य गति करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही मौसम एकदम साफ था। समय के साथ सूरज की किरणों की तपिश बढ़ती गई। शाम होनेे तक ऐसी ही स्थिति रही, जिसकी वजह से साढ़े पांच बजे के समय भी चटख धूप खिली हुई थी। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में 76 फीसदी नमी थी, जो शाम को 69 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed