फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   By sending a link on mobile, cyber thugs blew accounts of 70 thousand rupees

मोबाइल पर लिंक भेजकर साइबर ठग ने खाते उड़ाए 70 हजार रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
By sending a link on mobile, cyber thugs blew accounts of 70 thousand rupees
मुरादाबाद। साइबर ठग ने खुद को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताकर एक व्यक्ति के खाते से 70 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित के मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आया तो इस घटना की जानकारी हो पाई। पुलिस ने केस दर्ज कर साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गलशहीद निवासी मो. इमरान आलम ने पुलिस को बताया कि उसने 17 मार्च 2022 को ऑनलाइन टीवी का ऑर्डर दिया था। जिसकी डिलीवरी 22 मार्च को होनी थी। इसी दौरान 22 मार्च को एक नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताया। आरोपी ने मोहम्मद इमरान से कहा कि पांच रुपये बकाया रह गए हैं। जिसकी आपको आनलाइन पेमेंट करनी होगी। आरोपी ने इमरान के पास एक लिंक भेज दिया। इमरान ने लिंक को खोला तो उनके खाते से 70 हजार रुपये उड़ गए। सीओ कटघर डा. अनूप सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed