वोट पर बवाल, पथराव फायरिंग, कई घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत के
वार्ड 45 से हाजी अकरम की पत्नी चुनाव लड़ रही हैं। बृहस्पतिवार की शाम को
हाजी अकरम अपने समर्थकों के साथ मैनाठेर के गांव मुंडी मिलक हिशामपुर में
वोट मांगने के लिए गए थे। बताया जाता है कि इस गांव के प्रधान मुजाहिद
हुसैन के परिवार की महिला भी इसी वार्ड से जिला पंचायत का इलेक्शन लड़ रही
है।
जब हाजी अकरम गांव में पहुंचे तो प्रधान के समर्थकों ने विरोध शुरू कर
दिया। एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़
गया। दोनों गुट एक दूसरे पर हमलावर हो गए। मकान की छतों पर चढ़े लोगों ने
पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसी दौरान फायरिंग भी होने लगी। पुलिस का कहना
है कि दोनों गुटों से फायरिंग की गई थी।
इत्तला पाकर पहुंची पुलिस ने झगड़
रहे लोगों को दौड़ा लिया था। काफी देर तक गांव में हंगामा होता रहा। स्थिति
यह थी कि दोनों के समर्थक एक दूसरे को ढूंढकर हमला कर रहे थे। इस बवाल में
एक पक्ष से मुन्नन और इसका बेटा आमिर घायल हो गए हैं जबकि दूसरे गुट से
मुकर्रम और कादिर घायल हुए हैं।
दोनों को छर्रे लगना बताया जा रहा है। सीओ
दिनेश शर्मा ने बताया कि इन चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती
करा दिया गया है। गांव में टकराव की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर
दिया गया है।