फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Buzz about a survey in the BJP... several MLAs lose their sleep.

Moradabad News: भाजपा में सर्वे की सुरसुरी...कई विधायकों की नींद उड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Buzz about a survey in the BJP... several MLAs lose their sleep.
मुरादाबाद। चुनाव के मद्देनजर भाजपा द्वारा कराए जा रहे सर्वे के संकेतों ने मंडल में पार्टी विधायकों के कान खड़े कर दिए हैं। इसकी वजह सर्वे में भाजपा विधायकों के प्रति लोगों में नाराजगी की बात सामने आई है। एंटी इनकंबेंसी से बचने के लिए सर्वे एजेंसी ने टिकट बदलने के सुझाव दिए हैं। फिलहाल माैजूदा समय में मंडल में भाजपा के 12 विधायक हैं। इनमें 10 पार्टी के टिकट पर लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल को सपा का गढ़ कहा जाता है। माैजूदा समय में मंडल की 27 विधानसभा सीटाें में से 12 पर भाजपा काबिज है। रामपुर की स्वार टांडा सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल एस के पास है। जबकि 14 सीटें सपा के पास हैं। मंडल में भाजपा के दो विधायकों को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी 10 विधायक पार्टी के टिकट पर लगातार दूसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं। रामवीर सिंह कुंदरकी और आकाश सक्सेना रामपुर सीट पर हुए उपचुनाव में जीतकर पहली बार विधायक बने हैं।
विज्ञापन

2027 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर भाजपा एजेंसियों के जरिये सर्वे करा रही है। अभी तक तीन सर्वे हो चुके हैं। सर्वे के यह चरण प्रदेश भर में चले हैं। अगस्त-सितंबर में चाैथा सर्वे होने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक तीनों सर्वे की रिपोर्ट में एक बात काॅमन रही है। वह यह कि भाजपा विधायकों के प्रति लोगों में नाराजगी है। जो पार्टी के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की नाराजगी को देखते हुए सर्वे करने वाली एजेंसी ने 35 फीसदी विधायकों को बदलने यानी नया उम्मीदवार लाने का सुझाव भी दिया है। इस सर्वे ने मुरादाबाद मंडल के भाजपा विधायकाें के बीच चिंता बढ़ा दी है। इसका कारण वह चर्चा है, जिसमें कहा जा रहा है कि 35 फीसदी विधायकों में कुछ नाम मुरादाबाद मंडल से भी हैं। इसे लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच हलचल बढ़ गई है। हालांकि इस बारे में पार्टी के पदाधिकारी खुलकर बोलने से बच रहे हैं।
000

- पार्टी स्तर से सर्वे होते रहते हैं। अभी विधानसभा चुनाव को लेकर आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। फिलहाल पार्टी का फोकस एमएलसी चुनाव पर है। - नवाब सिंह नागर, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा
000

मंडल में भाजपा के टिकट पर लगातार दूसरी बार चुने गए विधायक
- बिलासपुर से बलदेव सिंह औलख, मिलक से राजबाला, चंदाैसी से गुलाब देवी, मुरादाबाद नगर से रितेश गुप्ता, मंडी धनाैरा से राजीव तरारा, हसनपुर से महेंद्र खड़गवंशी, बिजनाैर से सुचि चाैधरी, बढ़ापुर से सुशांत सिंह, धामपुर से अशोक राणा और नहटाैर से ओम कुमार लगातार दूसरी बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे।


000
मंडल के किस जिले में भाजपा के कितने विधायक

जिला भाजपा विधायकों की संख्या
बिजनाैर 04
रामपुर 03
मुरादाबाद 02
अमरोहा 02
संभल 01

नोट : उपचुनाव में भाजपा ने रामपुर में दो और मुरादाबाद में एक सीट पर जीत दर्ज की है। रामपुर की एक सीट भाजपा गठबंधन के पास है।
000

उपचुनाव में बढ़ गईं भाजपा की तीन सीटें
मुरादाबाद। वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को मंडल की 27 में से 10 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि सपा ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बाद में मंडल की तीन (रामपुर, स्वार टांडा और कुंदरकी) सीटों पर चुनाव हुए। दो सीटों पर भाजपा और एक सीट गठबंधन में शामिल अपना दल एस ने जीत हासिल की थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed