फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   businessman was shot near police post in Moradabad

बेखौफ अपराधी: मुरादाबाद में पुलिस चौकी के पास पर्दा कारोबारी को मारी गोली, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही खाकी

Fri, 15 Apr 2022 11:06 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद। 
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद।  Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Apr 2022 11:06 PM IST
सार

पुलिस चौकी के पास पर्दा कारोबारी को गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। फायर की आवाज सुनकर आस पड़ोस के दुकानदार मौके पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हो पाई।

विज्ञापन
businessman was shot near police post in Moradabad
अस्पताल में भर्ती कारोबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र में बुध बाजार पुलिस चौकी के पास शुक्रवार शाम पर्दा कारोबारी को गोली मार दी गई। घटना के समय वह दुकान में बैठे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति दुकान पहुंचा और उसने थैले से तमंचा निकालकर गोली मार दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। फायर की आवाज सुनकर आस पड़ोस के दुकानदार मौके पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हो पाई। घायल को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र में ताड़ीखाना रोड स्थित कुमार कुंज निवासी अशोक अग्रवाल पर्दा कारोबारी हैं। बुध बाजार पुलिस चौकी के पास उनकी पर्दों की दुकान है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे अशोक अपनी दुकान में बैठे थे। इस दौरान एक व्यक्ति हाथ में थैला लेकर पहुंच गया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उसने अशोक अग्रवाल से पर्दा दिखाने के लिए कहा। अशोक पर्दा दिखाने के लिए उठे तो आरोपी ने थैले से तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। गोली कारोबारी के कंधे में लगी। जिससे वह घायल होकर दुकान में ही गिर गए। इसी बीच आरोपी मौके से भाग निकला। फायरिंग की आवाज सुनकर आस पड़ोस के दुकानदार भी अपने दुकानों से बाहर निकल आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अशोक अग्रवाल की दुकान में जाकर देखा। अशोक अग्रवाल घायल अवस्था में पड़े। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वह घायल अशोक अग्रवाल को लेकर कॉसमॉस पहुंच गए और भर्ती करा दिए। सीओ कोतवाली आलोक अग्रहरि ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ताकी हमलावर की पहचान हो सके। फिलहाल परिजन  किसी रंजिश से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed