फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   businessman was beaten In Padmavat Express accused of pulling beard and raising religious slogans in moradabad

UP: पद्मावत एक्सप्रेस में कारोबारी को पीटा, दाढ़ी खींचने व धार्मिक नारे लगवाने का आरोप, चलती ट्रेन से धक्का...

Sat, 14 Jan 2023 03:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 Jan 2023 03:15 PM IST
सार

पद्मावत एक्सप्रेस में पीतल कारोबारी की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि कारोबारी की दाढ़ी खींची और धार्मिक नारे लगवाए। कटघर के पीरजादा निवासी आसिम हुसैन दिल्ली से घर लौट रहे थे। कारोबारी पर हापुड़ में हमला बमला। इसके बाद मुरादाबाद आउटर पर पिटाई के बाद धक्का दे दिया। 

विज्ञापन
businessman was beaten In Padmavat Express accused of pulling beard and raising religious slogans in moradabad
पीड़ित कारोबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में मुरादाबाद के पीतल कारोबारी आसिम हुसैन को बेल्टों से पीटकर जय श्रीराम के नारे लगवाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मुरादाबाद के जीआरपी थाने में कारोबारी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


कटघर के पीरजादा निवासी आसिम हुसैन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह दिल्ली से मुरादाबाद के लिए पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में सवार हुए थे। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची। इसी दौरान आठ दस लोग बोगी में घुस आए। उन्होंने आसिम हुसैन को घेर लिया और धक्का मुक्की शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज करने लगे और मारपीट की। 
विज्ञापन


आरोप है कि सभी लोगों को बेल्टों से पीटा और कपड़े भी फाड़ दिए। आरोप है कि इस दौरान उनकी दाढ़ी खींची और जयश्री राम के नारे लगवाए। हापुड़ से लेकर मुरादाबाद तक उनके साथ मारपीट की। मुरादाबाद आउटर पर उन्हें धक्का मारकर ट्रेन से नीचे गिरा दिया। कारोबारी का कहना हैै कि व नग्न अवस्था में पड़े थे तो उनके एक परिचित ने उन्हें पहचान लिया और अपने कपड़े दिए। इसके बाद वह वह अपने घर पहुंचे और परिवार को आपबीती सुनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन





वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दो आरोपी बरेली से पकड़े 
ट्रेन में कारोबारी के साथ हुई मारपीट का कुछ यात्रियों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो को ट्वीट कर दिया गया था। ट्वीट में जीआरपी को टैग किया गया था। हरकत में आई जीआरपी ने बरेली में दो आरोपी पकड़ लिए।


पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम सतीश कुमार निवासी रायबरेली और प्रतापगढ़ निवासी सूरज बताए। सीओ जीआरपी ने बताया कि उन्हें शुक्रवार शाम तक कोई तहरीर नहीं मिलने पर दोनों आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया। 

जीआरपी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जिसमें कारोबारी ने आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट की और जबरन जयश्रीराम के नारे लगवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed