फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Businessman told on Instagram, when his girlfriend reached from 1280 km, he was found doing Beldari

इंस्टा पर बताया कारोबारी, 1280 किमी से प्रेमिका पहुंची तो करता मिला बेलदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Businessman told on Instagram, when his girlfriend reached from 1280 km, he was found doing Beldari
इंस्टाग्राम पर बताया कारोबारी, 1280 किमी से प्रेमिका पहुंची तो करता मिला बेलदारी मुरादाबाद। हाईवे पर प्रेमी युगल को अगवा करने के मामले में नया मोड़ आ गया। सोमवार रात पुलिस ने घेराबंदी शुरू की तो कार सवार वापस आ गए और युवक को छोड़ दिया, जबकि युवती को अपने साथ ले गए। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक और युवती के बीच इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। युवक ने खुद को टाइल्स कारोबारी बताया था। युवती 1280 किलोमीटर का सफर तय कर पाकबड़ा पहुंची तो उसके होश उड़ गए। प्रेमी ने खुद को जिस शोरूम का मालिक बताया था वो वहां बेलदारी करता मिला। युवती ने तब ही तय कर लिया था कि वह इसके साथ नहीं रहेगी।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार शाम पाकबड़ा के मौर्य नगर निवासी सूरज एक युवती और अपने मामा बब्बू के साथ बाइक से अमरोहा अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। इनकी बाइक लोधीपुर के पास पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से एक इनोवा कार आ गई थी। कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक सवार तीनों गिर गए थे। इसके बाद कार से उतरे युवकों ने युवक और युवती जरबन कार में बिठा लिया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ने बब्बू से पूछताछ की तो उसने बताया था कि सूरज अपनी प्रेमिका के साथ अमरोहा जा रहा था। इसी दौरान कार सवार आ गए थे। पाकबड़ा पुलिस ने अमरोहा, हापुड़ और गाजियाबाद पुलिस को अलर्ट कर दिया था। घेराबंदी देखकर कार सवार वापस आ गए और उन्होंने युवक को पाकबड़ा पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

यहां पूछताछ करने पर बताया कि सूरज ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना रखी थी। पता चला है कि युवक ने खुद को शोरूम का मालिक बताया था। युवती किसी तरह 1280 किमी दूरी तय कर यहां पहुंची तो युवक शोरूम में बेलदारी करता मिला। इसके बाद युवती ने अपने परिजनों को कॉल कर खुद को पाकबड़ा में होने की जानकारी दे दी थी। थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि युवती अपने परिजनों के साथ चली गई है। दोनों पक्षों ने ही कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed