{"_id":"66e8dcda231b3775a502360c","slug":"businessman-grabbed-90-thousand-rupees-by-cheating-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-481280-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: व्यवसायी ने झांसा देकर 90 हजार रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: व्यवसायी ने झांसा देकर 90 हजार रुपये हड़पे
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी दुकानदार से एक व्यवसायी ने सस्ते सामान का झांसा देकर 90 हजार रुपये ले लिए। बाद में सामान या रुपये मांगने पर आरोपी ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देनी शुरू कर दी। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
हरथला सोनकपुर निवासी मनोज कुमार अपने घर में ही रेडीमेड कपड़ों की दुकान करते हैं। एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि झांझनपुर पंजाबी कॉलोनी निवासी बिंटू पंजाबी दिल्ली से कपड़े और जूते लाकर उनकी दुकान पर देता रहता था। मनोज का आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले बिंटू ने उससे सस्ते दाम पर कपड़े और जूते लाकर देने का भरोसा दिया और 90 हजार रुपये ले लिए।
पैसा लेने के बाद उसने दुकान पर आना ही बंद कर दिया। पैसे वापस मांगने पर बिंटू झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। इस मामले में एसएसपी ने सिविल लाइंस पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि बिंटू पंजाबी के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।