{"_id":"62ea2aa213dd9e2bb36491f2","slug":"businessman-files-fraud-case-against-salesman-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: कारोबारी से 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी, सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: कारोबारी से 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी, सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Wed, 03 Aug 2022 01:44 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:44 PM IST
सार
कारोबारी का आरोप है कि हिमांशु ने मोबिल खरीदने वाली फार्मों से भुगतान लिया। जिसमें से करीब चालीस लाख रुपये शिव रतन की फर्म में जमा नहीं किए। उन्होंने जब बिलों को चेक किया तो उन्हें सेल्समैन की करतूत का पता चला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गलशहीद थानाक्षेत्र में रहने वाले मोबिल कारोबारी ने सेल्समैन के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन के आरोप में केस दर्ज कराया है। कारोबारी का कहना है कि सेल्समैन ने मोबिल खरीदने वाली फर्मों से भुगतान लेने के बाद रकम उनकी फर्म में जमा नहीं की है।
विज्ञापन
गलशहीद के गांधी नगर निवासी शिवरतन शर्मा ने बताया कि वह एक नामचीन मोबिल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। गलशहीद क्षेत्र में ही नेशनल ऑटोमोबाइल नाम से उनकी फर्म है। कारोबारी शिव रतन शर्मा ने बताया कि उनकी फर्म में पिछले चार साल से बिजनौर थानाक्षेत्र के नजीबाबाद थानाक्षेत्र के मोहम्मपुर उर्फ कोटकादर निवासी हिमांशु शर्मा बतौर सेल्समैन नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन
हिमांशु वर्तमान में कटघर थानाक्षेत्र के शिव गंगा नगर पीतल नगरी में रहता है। कारोबारी का आरोप है कि हिमांशु ने मोबिल खरीदने वाली फार्मों से भुगतान लिया। जिसमें से करीब चालीस लाख रुपये शिव रतन की फर्म में जमा नहीं किए। उन्होंने जब बिलों को चेक किया तो उन्हें सेल्समैन की करतूत का पता चला। इसके बाद हिमांशु ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। सीओ कटघर डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन के मामले में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन