फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Business inquiries worth crores at the Delhi fair; now awaiting orders

Moradabad News: दिल्ली फेयर में 3600 करोड़ की कारोबारी पूछताछ, अब ऑर्डर का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Business inquiries worth crores at the Delhi fair; now awaiting orders
मुरादाबाद। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे 62वें आईएचजीएफ दिल्ली फेयर-ऑटम 2026 का शनिवार को समापन हो गया। 13 अक्तूबर से शुरू हुए पांच दिवसीय फेयर में 105 देशों से करीब 7350 खरीदार और बाइंग एजेंट पहुंचे। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के अनुसार, फेयर में करीब 3600 करोड़ रुपये की कारोबारी पूछताछ हुई है। अब निर्यातकों को दो से तीन माह में पूछताछ के ऑर्डर में बदलने की उम्मीद है। फेयर में पीतलनगरी के पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पादों के अलावा निर्यातको ने होम डेकोर, लैंप, लाइटिंग, फर्नीचर, टेबलवेयर, फैशन एक्सेसरीज का प्रदर्शन किया था। आयोजकों ने बताया कि मार्ट के 17 हॉल में 3000 से अधिक निर्यातकों ने अपने उत्पादों की शृंखला पेश की। इसके अलावा मार्ट में स्थित 900 स्थायी शोरूम में भी खरीदारों को उत्पाद देखने और कारोबार की संभावनाएं तलाशने का मौका मिला। ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने बताया कि फेयर में पुराने खरीदारों के साथ इस बार नए खरीदारों ने भी हस्तशिल्प उत्पादों में दिलचस्पी दिखाई। खरीदारों ने नए डिजाइन, उत्पादों की विविधता को सराहा। साथ ही निर्यातकों के साथ कारोबारी संबंध मजबूत करने के प्रयास भी किए। ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक राजेश रावत का कहना है कि अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, स्पेन, जापान, चीन और दक्षिण अफ्रीका समेत 105 देशों के खरीदार फेयर में आए थे।
विज्ञापन

00

डिजाइन और गुणवत्ता से प्रभावित हुए खरीदार
-ईपीसीएच के मुख्य संरक्षक और आईईएमएल के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहाकि भारतीय हस्तशिल्प अपनी सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखते हुए आधुनिक डिजाइन पहचान बना रहे हैं। सोर्सिंग के बदलते रुझानों में भारतीय उत्पादों की महत्वपूर्ण भूमिका दिखाई दे रही है। कई विदेशी खरीदार अपनी आपूर्ति शृंखला में विविधता लाने और भारत से खरीद बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


00
हस्तशिल्प कारोबार को मिलेगी गति
दिल्ली फेयर के अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल का कहना है कि खरीदारों के साथ निर्यातकों की बातचीत आगे बढ़ने पर अगले दो से तीन महीने में ऑर्डर मिलने शुरू हो सकते हैं। खरीदारों ने निर्यातकों के साथ कारीगरों और उभरते उद्यमियों के उत्पादों में भी रुचि दिखाई। अब मुरादाबाद के निर्यातकों के लिए खरीदारों की पूछताछ को वास्तविक ऑर्डर में बदलना अहम होगा। इससे आने वाले महीनों में हस्तशिल्प कारोबार को और गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
फोटो...
दिल्ली फेयर में पीतलनगरी के 11 निर्यातकों ने पाए अवार्ड
- छह गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज अवॉर्ड आए जिले के खाते में
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। आईएचजीएफ दिल्ली फेयर में जिले के निर्यातकों ने अपने उत्पादों और स्टॉल की डिजाइन के दम पर शानदार प्रदर्शन किया। फेयर के आखिरी दिन शनिवार को मुरादाबाद के छह निर्यातकों को गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया। तीन निर्यातक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज पाने में सफल रहे। ये अवॉर्ड अलग-अलग श्रेणियों में हैं। फेयर में पीतलनगरी के निर्यातकों को बेस्ट डिजाइंड स्टैंड इन द कैटेगरी में सिल्वर, गोल्ड और ब्रॉन्ज अवार्ड मिले। मल्होत्रा हैंडीक्राफ्ट्स को लैंप लाइटिंग एंड एक्सेसरीज श्रेणी में गोल्ड अवॉर्ड मिला। इसी श्रेणी में मेटल स्मिथ ने ब्रॉन्ज अवॉर्ड जीता। इसके अलावा बाथरूम एक्सेसरीज श्रेणी में डिजाइन इंडिया को गोल्ड अवॉर्ड दिया गया। हैंडमेड पेपर, गिफ्ट रैप्स एंड रिबन्स श्रेणी में प्रिज्मा को सिल्वर अवॉर्ड मिला। होम टेक्सटाइल्स, फर्निशिंग्स एंड फ्लोर कवरिंग्स श्रेणी में ऑब्जेक्ट डी आर्ट इंडिया ने सिल्वर अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं, फैशन ज्वेलरी एंड एक्सेसरीज श्रेणी में केनवे सरताज को गोल्ड अवॉर्ड मिला। क्रिसमस एंड फेस्टिव डेकोरेशंस श्रेणी में लता एंटरप्राइजेज और डेकोरेटिव गिफ्ट्स सहित
कॉरपोरेट गिफ्ट्स श्रेणी में ऑरा क्रिएशंस को गोल्ड अवॉर्ड दिया गया।
इसके अतिरिक्त हाउसवेयर, टेबल एंड डेकोरेटिव श्रेणी में आरआर ओवरसीज को गोल्ड, सैग न्यू लुक को सिल्वर और फैंटेसी एक्सपोर्ट्स को ब्रॉन्ज अवॉर्ड मिला।
00000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed