{"_id":"61707493b92b86278c5d91fd","slug":"buses-did-not-run-for-haldwani-rudrapur-had-to-pay-more-fare-to-go-to-bareilly-city-news-mbd4068330155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी-रुद्रपुर के लिए नहीं चली बसें, बरेली जाने के लिए देना पड़ा ज्यादा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी-रुद्रपुर के लिए नहीं चली बसें, बरेली जाने के लिए देना पड़ा ज्यादा किराया
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे क्षेत्र में कोसी का पानी आ जाने के कारण मुरादाबाद से हल्द्वानी, रुद्रपुर, रामपुर जाने वालों के लिए दुश्वारियां बढ़ गईं। बुधवार रात तक कोई बस मुरादाबाद से हल्द्वानी नहीं गई। दोपहर तीन बजे तक रामपुर के लिए भी कोई बस नहीं चलाई गई। वहीं बरेली जाने के लिए बसों को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया। इसके लिए यात्रियों को ज्यादा किराया देना पड़ा।
रामपुर-मुरादाबाद के बीच मूंढापांडे में बाढ़ का पानी आने के कारण लंबी दूरी की रोडवेज बसें की बसें शाहबाद-बिलारी होकर चलाई गईं। कुछ बसें चंदौसी, आंवला होकर चलाई गईं। इससे बरेली-मुरादाबाद के बीच का सफर महंगा हो गया। मुरादाबाद से बरेली तक का सामान्य किराया 124 रुपये प्रति यात्री है। वहीं बुधवार को शाहबाद-बिलारी से जाने वाली बसों में यात्रियों को बरेली तक के 160 रुपये और चंदौसी-बदायूं मार्ग से जाने वाली बसों में 180 रुपये चुकाने पड़े। इसके अलावा बसों में सीट के लिए मशक्कत भी करनी पड़ी। अपने मतलब की बस की तलाश में यात्रियों को लंबा इंतजार भी करना पड़ा।
पीतलनगरी डिपो के एआरएम शिवबालक ने बताया कि हल्द्वानी-रुद्रपुर के लिए यहां से 25 बसें चलती हैं लेकिन बुधवार को ये सभी बसें डिपो पर खड़ी रहीं।