फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Buses did not run for Haldwani-Rudrapur, had to pay more fare to go to Bareilly

हल्द्वानी-रुद्रपुर के लिए नहीं चली बसें, बरेली जाने के लिए देना पड़ा ज्यादा किराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Buses did not run for Haldwani-Rudrapur, had to pay more fare to go to Bareilly
मुरादाबाद। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे क्षेत्र में कोसी का पानी आ जाने के कारण मुरादाबाद से हल्द्वानी, रुद्रपुर, रामपुर जाने वालों के लिए दुश्वारियां बढ़ गईं। बुधवार रात तक कोई बस मुरादाबाद से हल्द्वानी नहीं गई। दोपहर तीन बजे तक रामपुर के लिए भी कोई बस नहीं चलाई गई। वहीं बरेली जाने के लिए बसों को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया। इसके लिए यात्रियों को ज्यादा किराया देना पड़ा।
विज्ञापन

रामपुर-मुरादाबाद के बीच मूंढापांडे में बाढ़ का पानी आने के कारण लंबी दूरी की रोडवेज बसें की बसें शाहबाद-बिलारी होकर चलाई गईं। कुछ बसें चंदौसी, आंवला होकर चलाई गईं। इससे बरेली-मुरादाबाद के बीच का सफर महंगा हो गया। मुरादाबाद से बरेली तक का सामान्य किराया 124 रुपये प्रति यात्री है। वहीं बुधवार को शाहबाद-बिलारी से जाने वाली बसों में यात्रियों को बरेली तक के 160 रुपये और चंदौसी-बदायूं मार्ग से जाने वाली बसों में 180 रुपये चुकाने पड़े। इसके अलावा बसों में सीट के लिए मशक्कत भी करनी पड़ी। अपने मतलब की बस की तलाश में यात्रियों को लंबा इंतजार भी करना पड़ा।
विज्ञापन

पीतलनगरी डिपो के एआरएम शिवबालक ने बताया कि हल्द्वानी-रुद्रपुर के लिए यहां से 25 बसें चलती हैं लेकिन बुधवार को ये सभी बसें डिपो पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed