फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bus service start to uttarakhand from today

उत्तराखंड के लिए आज से बस सेवा शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
bus service start to uttarakhand from today
मुरादाबाद। 192 दिनों के बाद गुरुवार को रोडवेज की बसें उत्तराखंड के लिए चलेंगी। अभी तक बसों को उत्तराखंड में प्रवेश नहीं मिल रहा था। जिसके कारण यात्रियों को असुविधा हो रही थी। यूपी सरकार की मंजूरी और उत्तराखंड सरकार की सहमति के बाद गुरुवार को यूपी रोडवेज की बसें यूके के जनपदों तक यात्रियों को लेकर आवागमन कर सकेंगी। मुरादाबाद से 21 बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिनमें मुरादाबाद-हरिद्वार रूट पर 10, मुरादाबाद-रामनगर रूट पर 4, मुरादाबाद-हल्द्वानी रूट पर 3, मुरादाबाद-कोटद्वार रूट पर 4 बसें दौड़ेंगी। इससे पर्यटन के लिए जाने वाले यात्रियों व कामगारों को सहूलियत होगी। अभी तक कोरोना के कारण सख्त नियमों के चलते उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों की राह आसान नहीं थी। अन्य राज्यों के यात्रियों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट और प्रशासन की अनुमति वाला पास लेकर जाना अनिवार्य था। हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लेकर जाने की अनिवार्यता खत्म की है। इसके बाद यूपी सरकार के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए बसों को आवागमन को मंजूरी मिल गई है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने बताया कि उत्तराखंड में प्रवेश न मिलने से 8 से 10 लाख रुपये का मासिक नुकसान हो रहा था। उम्मीद है अब धीरे धीरे आय में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed