{"_id":"61e469f70c9f4820b66b9ae0","slug":"bus-hit-a-bike-parked-on-the-side-of-the-road-one-injured-city-news-mbd416216110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़ी बाइक में बस ने मारी टक्कर, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़ी बाइक में बस ने मारी टक्कर, एक घायल
विज्ञापन
मुरादाबाद। काशीपुर से बिलारी जाते वक्त बस की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के साथ बाइक पर उसका भाई भी सवार था। लोगों की सहायता से भाई ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस को कब्जे में ले लिया। जानकारी मिलने पर घायल के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
रामपुर के स्वार थानाक्षेत्र के गांव रुस्तम नगर निवासी विशाल कुमार अपने चचेरे भाई राजकुमार के साथ काशीपुर में मजदूरी करता है। वे दोनों काशीपुर के गांव हरियावाला में किराये के मकान में रहते है। शनिवार को दोनों बाइक पर सवार होकर विशाल के बड़े भाई रवि की ससुराल डिलारी थाना थेत्र के हिमामपुर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उन्होंने जलालपुर गांव के पास थोड़ी देर के लिए बाइक रोकी थी।
इतने में पीछे से आ रही एक बस ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें राजकुमार तो बच गया, लेकिन विशाल गंभीर रूप से चोटिल हो गया। जिला अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है। यहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।