{"_id":"689b9d23886bbf79f203069e","slug":"bus-driver-accused-of-dragging-a-female-bank-employee-for-50-meters-arrested-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-707894-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: महिला बैंककर्मी को 50 मीटर घसीटने वाला आरोपी बस चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: महिला बैंककर्मी को 50 मीटर घसीटने वाला आरोपी बस चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र में चड्ढा सिनेमा के पास सोमवार की शाम स्कूटी सवार महिला बैंक कर्मी को बस से करीब 50 मीटर तक घसीटने वाले आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
उत्तराखंड के पंतनगर क्षेत्र निवासी युवती मुरादाबाद में बैंक में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। वह कोतवाली क्षेत्र के बुधबाजार में किराये के मकान में रहती हैं। सोमवार की शाम करीब पांच बजे वह छुट्टी के बाद घर लौट रही थीं। गलशहीद क्षेत्र में चड्ढा सिनेमा के पास स्कूटी खड़ी कर फोन पर बात कर रही थीं। इसी दौरान शिरडी साईं पब्लिक स्कूल की बस आ गई और महिला को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें वह घायल हो गईं। गलशहीद थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि महिला बैंक कर्मी के पिता ने मंगलवार को कटघर के ताजपुर माफी निवासी नितिन कुमार शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है जिसमें आरोप लगाया है कि बस चालक ने उनकी बेटी को देख अश्लील कमेंट्स की। विरोध करने पर आरोपी ने बस से उन्हें दूर तक घसीटा। मंगलवार को आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।