फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Burned six bighas of wheat crop

छह बीघे गेहूं की फसल का लांक जलाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Burned six bighas of wheat crop
बिलारी के विजयपुर गांव में अपनी गेहूं की जली हुई फसल देखता पीड़ित किसान - फोटो : BILARI
विजयपुर गांव के जंगल में रखे छह बीघे गेहूं की फसल के लांक को बुधवार रात आग लगाकर जला दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे किसान ने अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाकर जलाने का आरोप लगाया है। गुरुवार सुबह पीड़ित किसान घटना के बारे में शिकायत दर्ज कराने के लिए तहसील पहुंचा, लेकिन वहां उसे कोई अधिकारी नहीं मिला। इसके बाद वह मायूस होकर घर लौट आया।
विज्ञापन

विजयपुर के किसान अमरपाल यादव ने कुछ दिन पहले अपने खेत में छह बीघे गेहूं की फसल काटी थी। खेत में गहाई के लिए गेहूं का लांक इकट्ठा करके रखा था। गुरुवार सुबह किसान ने गेहूं के लांक की गहाई करने की तैयारी की थी। इससे पहले ही बुधवार रात अज्ञात व्यक्ति ने गेहूं के लांक में आग लगा दी। जिससे लांक का ढेर जलकर राख हो गया। रात में ही जंगल से गेहूं के भूसे की ढुलाई कर रहे अन्य किसानों ने गेहूं के लांक में आग लगती देखी तो उन्होंने अमरपाल के घर जाकर सूचना दी। इसके बाद अमरपाल खेत पर पहुंचे। जब तक वह खेत पर पहुंचे तब तक सारा लांक जल चुका था। पीड़ित अमरपाल ने गुरुवार सुबह अमरपुरकाशी पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की लिखित सूचना दी। इसके अलावा वह तहसील भी पहुंचे, लेकिन अधिकारी नहीं मिलने पर वह लौट आए। किसान ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed