{"_id":"6a08dc15e1ecceb375048a76","slug":"bullion-traders-should-not-sell-solid-gold-they-will-be-able-to-sell-jewellery-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-903522-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सराफा व्यवसायी ठोस सोना की बिक्री न करें, जेवरात बेच सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सराफा व्यवसायी ठोस सोना की बिक्री न करें, जेवरात बेच सकेंगे
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडल के सभी सराफा व्यवसायियों को प्रशासनिक अधिकारियों ने ठोस सोना की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। बताया है कि सराफा व्यवसायी पुराने जेवरात की खरीद-फरोख्त कर सकते हैं। मुरादाबाद के सराफा व्यवसायियों के साथ रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक होगी।
राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड -1 अशोक कुमार सिंह के अनुसार प्रधानमंत्री ने देशहित में सभी नागरिकों से ठोस सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। मुख्यमंत्री ने भी इस मामले में सभी जिलों के डीएम और एसएसपी को सर्राफा एसोसिएशन के साथ तत्काल बैठक करने के निर्देश दिए थे। शनिवार को राज्य कर अधिकारियों ने रामपुर, संभल, अमरोहा, बिजनौर जिले के सराफा व्यवसायियों की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कराई।
बैठक में चारों जिलों में डीएम और एसएसपी के साथ राज्य कर विभाग संयुक्त आयुक्त मौजूद थे। सराफा कारोबारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष सहमति जताई कि वे पुराने जेवरात की खरीद फरोख्त करेंगे। सोने के सिक्कों की बिक्री नहीं करेंगे। क्योंकि ठोस सोने की बिक्री से देश में सोने का आयात बढ़ेगा जो देश हित में नहीं है। बताया कि इसी मामले में मुरादाबाद जिले के सराफा एसोसिएशन की बैठक रविवार की सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई है। इस दौरान रामपुर जिले में संयुक्त आयुक्त शैलेंद्र उपाध्याय, अमरोहा में संयुक्त आयुक्त मोहित गुप्ता, संभल जिले में उपायुक्त लल्लन प्रसाद यादव, बिजनौर में संजय सिंह मौजूद थे।