{"_id":"66199176042a22aeba062404","slug":"bullion-market-is-crazy-due-to-rise-in-gold-and-silver-chanaura-news-c-284-1-smbd1011-116998-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सोने-चांदी में तेजी से सराफा बाजार बेजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सोने-चांदी में तेजी से सराफा बाजार बेजार
विज्ञापन
मंडी धनौरा। सोने व चांदी के दामों में आई भारी तेजी ने सर्राफा बाजार सूना कर दिया है। सहालग का सीजन होने के बावजूद ज्वैलर्स हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। ग्राहक सोने व चांदी के दाम मालूम करने के बाद बगैर खरीदारी के वापस चले जा रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि 73 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम सोना व 80 हजार रुपये प्रति किलोग्राम चांदी के भाव उनकी खरीदने की क्षमता से बाहर हैं।
बीते एकाध महीने से सोने व चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। ज्वैलर्स के साथ साथ ग्राहक भी सोने व चांदी के आसमान छूते दामों से हैरान हैं। एक ज्वैलर्स ने बताया कि अमेरिका व चीन द्वारा सोने की बड़ी मात्रा में खरीदारी व वादा कारोबार करने से सोने व चांदी के दामों में तेजी से उछाल आया है। नगर के ज्वैलर्स अभिषेक गोयल ने बताया कि सहालग का सीजन होने के बाद भी बाजार में ग्राहक दिखाई नहीं दे रहा है। ज्वैलर्स नवीन वर्मा ने बताया कि ग्राहक सोने व चांदी के दाम मालूम करते ही उल्टे पांव वापस लौट जाता है। उनका कहना था कि तीन ग्राम सोने की अंगूठी की कीमत करीब 20 हजार रुपये होती है। ऐसे में मध्यम व निम्न आय वर्ग का व्यक्ति अपनी बेटी या बेटे की शादी में सोने के आभूषण कैसे बनवाएगा। क्षेत्र के गांव आजमपुर निवासी अमीचंद ने बताया कि उसे अपनी बेटी की शादी के लिए कुछ जेवर लेने थे। लेकिन सोने व चांदी के रेट आसमान पर होने की वजह से उसकी हिम्मत नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के गांव डींगरा निवासी नरपत सिंह का कहना है कि निम्न व मध्यम वर्ग के लोगों के लिए सोना तो पहले से ही उनकी पहुंच से दूर था लेकिन अब चांदी के जेवर खरीदना उनके लिए मुश्किल हो जाएगा।
सोने व चांदी के दामों में आई तेजी से बाजार में ग्राहक दिखाई देना बंद हो गया है। शादी-विवाह का सीजन होने के बाद सर्राफ हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। विजय रस्तौगी, अध्यक्ष सर्राफा एसोसिएशन धनौरा।