{"_id":"67b254077de824e1f6049ea3","slug":"bullies-vandalized-the-dairy-and-looted-rs-15000-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-584651-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दंबगों ने डेयरी में तोड़फोड़ कर 15 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दंबगों ने डेयरी में तोड़फोड़ कर 15 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
मुरादाबाद। दबंगों ने एकता कॉलोनी स्थित डेयरी में रविवार की शाम एक ग्राहक के साथ मारपीट की। आरोप है कि डेयरी संचालक ने विरोध किया तो हमलावरों ने डेयरी में जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही डेयरी में रखे करीब 15 हजार रुपये और सोने की चेन लूटकर भाग गए। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मझोला पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एकता कॉलोनी गली नंबर 3 निवासी राहुल सिंह ने बताया कि घर के नजदीक ही उनकी डेयरी है। रविवार की शाम नशे में धुत कॉलोनी का ही रहने वाला एक व्यक्ति बाइक लेकर उसके घर के सामने गिर गया। उसके पिता सतवीर सिंह ने बाइक सवार को उठा दिया। कुछ देर बाद वह डेयरी में बैठे हुए ग्राहक रमेश पाल के साथ हाथापाई करने लगा। डेयरी संचालक राहुल ने रमेश पाल को अपने कमरे में छिपा दिया।
इसके बाद नशे में धुत व्यक्ति अपने परिवार के आधा दर्जन युवकों के साथ डेयरी पर आ धमका और दबंगों ने दरवाजा तोड़कर रमेश पाल की पिटाई शुरू कर दी। डेयरी संचालक ने विरोध किया तो डेयरी में तोड़फोड़ की। आरोप लगाया कि हमलावर गल्ले में रखे करीब 15 हजार रुपये और चेन लूट कर भाग गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना कर घटना के बारे में पूछताछ की। राहुल ने पुलिस को बताया कि हमलावर उसकी कॉलोनी के रहने वाले हैं। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो