{"_id":"6841ff9a35cca4ffe3021d92","slug":"bulldozer-runs-on-dharm-kanta-and-house-built-on-government-canal-thakurdwara-news-c-278-1-smbd1008-101486-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सरकारी गूल पर बने धर्म कांटे व मकान पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सरकारी गूल पर बने धर्म कांटे व मकान पर चला बुलडोजर
Fri, 06 Jun 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
डिलारी। क्षेत्र के गांव रहटामाफी में सरकारी गूल पर पर अतिक्रमण कर बनाए गए धर्मकाटे व एक मकान पर बृहस्पतिवार शाम को बुलडोजर ने धराशायी कर दिया । सरकारी गूल के बंद हो जाने से गांव का पानी लंबे समय से बंद था ।
रहटामाफी गांव के जंगल में सरकारी गूल पर गांव निवासी मुकीम ने अतिक्रमण कर धर्मकांटे का व फकीरा ने अपने घर का निर्माण कर लिया। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ राजस्व विभाग में शिकायत की थी। शिकायत पर पहुंचे चदकबंदी एसीओ, कानूनगो व लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण का धाराशायी कर दिया । ग्रामीणों ने बताया गांव का गंदा व बारिश का पानी इस सरकारी गूल में होते हुए अदलपुर गांव के पास स्थित झील में जाता था। इस पर अतिक्रमण हो जाने से गांव में जलभराव की समस्या पैदा हो गई थी। इस मौके पर एस आई अमर पाल सिंह बड़ी सख्या में पुलिस बल के साथ तैनात रहे।