फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bulldozer of administration on encroachment in Kanth Nagar

कांठ नगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुल्डोजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer of administration on encroachment in Kanth Nagar
कांठ नगर में नाले पर कब्जा कर बनाई गई अवैध दीवार को ध्वस्त करता बुल्डोजर। संवाद - फोटो : KANTH
नगर में जाम और अव्यवस्था का मुख्य कारण बन रहे अतिक्रमण के खिलाफ आखिरकार तहसील प्रशासन, पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को प्रशासन से बुल्डोजर से कई स्थानों से अतिक्रमण को हटवाया। टीम ने रास्तों पर फैले सामान को भी हटवाया।
विज्ञापन

शनिवार को उपजिलाधिकारी कांठ जगमोहन गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी महेशचंद्र गौतम और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सूर्यकांत ने पुलिस, नगर पंचायत की टीम और बुल्डोजर को साथ लेकर कस्बे में मुख्य हाइवे पर निकले। संयुक्त टीम ने सबसे पहले पेट्रोल पंप तिराहे से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। बस स्टैंड, गांधी आश्रम चौराहा, हालिका दहन स्थल, गुरुद्वारा, माता महाकाली मंदिर, स्टेट बैंकसे लेकर मिश्रीपुर तिराहे तक अतिक्रमण को हटवाया। कई दुकानदारों के सड़क पर फैले सामान को भी जब्त किया। साथ ही बुल्डोजर से अस्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। ठेले,खोखे, खौमचे, फड़ आदि को हटवाते हुए दोबारा सेअतिक्रमण करने पर एफआईआर की चेतावनी दी। अधिशासी अधिकारी सूर्यकांत ने अभियान के दौरान कई दुकानदारों को हठधर्मिता दिखाने पर फटकार भी लगाई और उन्हें नोटिस देने के निर्देश भी संबंधितों को दिए हैं।
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ चलाया गया अभियान जारी रहेगा। अभी यह अभियान आंशिक रूप से चलाया गया है। नालों, सड़कों, रास्तों, गलियों, मोहल्लों सहित सरकारी संपत्ति पर किसी भी दशा में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए जाने के निर्देश भी नगर पंचायत प्रशासन को दिए गए हैं। दोबारा से टीम व पुलिस को साथ लेकर अतिक्रमण पर निगाह रखी जाएगी। - सूर्यकांत अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, कांठ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed