फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bulldozer hits 22 shops of Hindu College in Budh Bazar

Moradabad News: बुध बाजार में हिंदू कॉलेज की 22 दुकानों पर चला बुलडोजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer hits 22 shops of Hindu College in Budh Bazar
मुरादाबाद। बुध बाजार में स्मार्ट रोड नेटवर्क के चल रहे काम में बाधा बनी हिंदू कॉलेज ट्रस्ट की 22 दुकानों व एक होटल पर सोमवार को नगर निगम का बुलडोजर गरजा। नगर निगम के अधिकारियों ने कुछ देर रुक कर पहले दुकानदारों से स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा, लेकिन जब उन्होंने इसमें सुस्ती दिखाई तो अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

स्मार्ट रोड नेटवर्क के सड़क चौड़ीकरण कार्य में बाधा बनीं 22 दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की दी गई मियाद को रविवार को खत्म हो गई। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे नगर निगम की टीम तीन जेसीबी, प्रवर्तन दल के जवान और स्मार्ट सिटी के 30 श्रमिकों के साथ अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में पहुंच गई। टीम ने मौके पर पहुंचने के साथ जैसे ही तोड़फोड़ शुरू की, वैसे ही व्यापारी स्वयं अतिक्रमण हटाने की बात कहने लगे। इस पर नगर निगम की टीम ने कुछ देर काम रोक दिया, लेकिन इसके बाद भी जब व्यापारियों ने सुस्ती दिखाई तो अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने जेसीबी और स्मार्ट सिटी के श्रमिकों को लगा कर सड़क चौड़ीकरण कार्य में बाधा बनीं दुकानों को तोड़वाने का काम शुरू करा दिया। इस दौरान व्यापारियों से हल्की नोकझोंक भी हुई। व्यापारियों ने इस दौरान कुछ दिन और मोहलत देने की मांग भी की, लेकिन नगर निगम के अधिकारी माने नहीं। तीन मंजिला होटल को तोड़ने के लिए होटल स्वामी के अलावा नगर निगम ने स्मार्ट सिटी के भी करीब 10 श्रमिक लगा उसे तोड़वाने का काम शुरू करा दिया है। तोड़फोड़ के कारण बुध बाजार में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

जेसीबी की पहुंच से दूर निर्माण तोड़ने को बुलाई स्काई लिफ्ट
अपर नगर आयुक्त के निर्देश पर जेसीबी से एक मंजिला भवन तक तो तोड़फोड़ कर दी गई, लेकिन जब दुकानों के ऊपर हुए निर्माण को तोड़ने का नंबर आया तो वह जेसीबी की पहुंच से दूर हो गया। जिसके बाद अपर नगर आयुक्त ने उसे तोड़वाने के लिए नगर निगम की स्काई लिफ्ट मंगवाकर उस पर स्मार्ट सिटी के श्रमिकों को चढ़वाकर हथौड़े, कटर, हैमर आदि से निर्माण कार्य तोड़वाना शुरू कर दिया। इससे व्यापारियों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
स्मार्ट सिटी योजना के तहत करीब एक साल पहले बुध बाजार में सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया था। इसके लिए शुरू में कुछ दुकानों पर नगर निगम को बुलडोजर चलाना पड़ा था, लेकिन बाद में अधिकांश व्यापारियों ने नगर निगम द्वारा लगाए गए निशान तक स्वयं अतिक्रमण हटा लिया था। लेकिन हिंदू कॉलेज ट्रस्ट के 22 दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट से स्टे ले लिया था। जिसके बाद से ही यह 22 दुकानें व होटल स्मार्ट सिटी के काम में बाधा बना हुआ था। इसके कारण स्मार्ट सिटी का काम भी बुध बाजार में पिछड़ता जा रहा था। 11 जनवरी को जब कोर्ट से स्टे खारिज हुआ तो नगर निगम की टीम शुक्रवार को बुलडोजर लेकर अतिक्रमण तोड़ने मौके पर पहुंच गई। दो दुकानों में तोड़फोड़ भी की थी, लेकिन इसके बाद सभी 22 दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटाने को राजी हो गए थे। जिसके बाद अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह इसके लिए दो दिन दिन की मोहलत व्यापारियों को देकर चले गए थे।
यह होना है बुध बाजार में काम
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में करीब 13 किमी सड़कों को स्मार्ट बनाने का काम किया जा रहा है। इसमें बुध बाजार की करीब एक किमी रोड भी शामिल है। यहां फसाड, रेलिंग लगाने के साथ सड़क चौड़ीकरण, बिजली की अंडरग्राउंड लाइन, लाइटिंग आदि की व्यवस्था होनी है। करीब एक साल पहले स्मार्ट सिटी के अफसरों ने बुध बाजार से इसकी शुरुआत की थी।
- बुध बाजार में सड़क चौड़ीकरण का काम हो रहा है। बाजार के अधिकांश व्यापारियों ने अतिक्रमण हटा लिया था, लेकिन यह 22 व्यापारी कोर्ट से स्टे ले आए थे, जो अब खारिज हो चुका है। इसके बाद भी व्यापारियों को मोहलत दी गई, जब खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो निगम की टीम हटाने में जुटी है। मंगलवार को फिर टीम बुध बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंचेगी। - अनिल कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त
- मैंने हिंदू एजुकेशनल सोसाइटी से अप्रैल 2017 में दुकान किराए पर ली थी। सोसाइटी ने न्यायालय से स्टे ले रखा है। जो वर्तमान में प्रभावी है। मैंने न्यायालय के आदेश से संंबंधित दुकानों पर बैनर भी लगाया था। अपर नगर आयुक्त को मौके पर दिखाया भी, लेकिन वह नहीं माने। मेरी दुकान का अधिकांश भाग तोड़ दिया। मैं इसके खिलाफ कोर्ट आदेश की अवमानना में न्यायालय जाऊंगा। -नरेंद्र कुमार कक्कड़, व्यापारी बुध बाजार

- नगर निगम प्रशासन व्यापारियों की सुन नहीं रहा। काफी प्रयास कर सभी थक चुके हैं। अब मैं स्वयं अपने मजदूर लगवाकर जहां तक निगम अधिकारियों ने बताया है वहां तक होटल को तोड़वा रहा हूं। -सतीश अरोड़ा, प्रेम चुनरिया होटल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article