फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bull attacked farmer while feeding fodder, died due to horn entering his stomach

Moradabad News: चारा डालते समय किसान पर बैल ने किया हमला, पेट में सींग घुसने से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bull attacked farmer while feeding fodder, died due to horn entering his stomach
कुंदरकी। रूपपुर गांव में चारा डालते समय बैल ने किसान शमशाद हुसैन (28) पर हमला कर दिया। बैल का सींग पेट में घुसने से किसान की आंतें बाहर निकल आईं थीं। परिजन घायल को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी इब्ले हसन का बेटा शमशाद हुसैन खेतीबाड़ी करता था। सोमवार को शमशाद बैल को चारा डाल रहा था। इस दौरान बैल ने शमशाद पर हमला कर दिया। शमशाद संभल पाता इससे पहले की बैल का सींग शमशाद के पेट में घुस गया, जिससे उसकी आंतें भी बाहर निकल आईं। शमशाद की चीख सुन परिजन दौड़कर आए और शमशाद को बैल के पास से हटाया। इसके बाद परिजन उसे लेकर मुरादाबाद स्थित एक अस्पताल में पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। सोमवार दोपहर को ही परिजनों ने शमशाद के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि हमले से कुछ देर पहले से शमशाद बैलबुग्गी में खेत में चारा लेकर आया था। घर लाकर वह चारा डाल रहा था और यह हादसा हो गया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने तीन साल पहले यह बैल खरीदा था। उनका कहना है कि पहले यह बैल कभी हमलावर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमशाद की शादी की चल रही थी तैयारी
बैल के हमले में जान गंवाने वाले शमशाद हुसैन तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी दो बहनें भी हैं। बताते हैं कि शमशाद का रिश्ता गांव ललवारा में तय हो चुका था और फरवरी में शादी भी होेनी थी, लेकिन हादसे में शमशाद की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। गम से बेहाल परिजनों को सगे संबंधी और रिश्तेदार ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed