फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BSP will go to Noida on the death anniversary of Baba Saheb.

Moradabad News: बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर नोएडा जाएंगे बसपाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
BSP will go to Noida on the death anniversary of Baba Saheb.
मुरादाबाद। पाकबड़ा स्थित मंडल कार्यालय पर बृहस्पतिवार को बसपा की बैठक हुई। मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी गिरीश चंद्र ने कहा कि छह दिसंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद सुबह नौ बजे आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुरादाबाद के कार्यकर्ता सुबह छह बजे रवाना होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयोग ने एसआईआर लागू किया है। बूथ को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी को बूथ पर जाकर अपना वोट बनवाना है। कहा कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार 2027 में बनाने के लिए यह बहुत जरूरी है। सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ बूथ मजबूत करने के लिए जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ. रणविजय सिंह ने बताया कि नोएडा जाने के लिए प्रत्येक विधानसभा में दो-दो बस और लगभग 50-50 छोटे-छोटे वाहन लगाए गए है। कुछ लोग अपने निजी वाहनों से भी रवाना होंगे। इस मौके पर अरुण कुमार, गजेंद्र सिंह, करतार सिंह, मुकेश कुमार, बंटी भारती, चमन सिंह, भूप सिंह, मुनेश पाल, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed