फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bsp district president's facebook id hacked and asked for money

बसपा जिलाध्यक्ष की फेसबुक आईडी हैक कर चार सौ लोगों से मांगी रकम

Thu, 28 May 2020 03:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2020 03:14 AM IST
विज्ञापन
bsp district president's facebook id hacked and asked for money
hack

साइबर अपराधियों ने बसपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह की फेसबुक आईडी हैक कर 400 लोगों को मैसेज भेजकर रकम की मांग की। बसपा नेता के एक मित्र ने तो साइबर ठगों के झांसे में आकर उनके बताए गए नंबर पर दस हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दिए।

विज्ञापन


बसपा नेता के पास लोगों के फोन पहुंचे तो उन्हें फेसबुक आईडी हैक होने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मझोला थानाक्षेत्र के खुशहालपुर सिद्धार्थ नगर निवासी गुलाब सिंह बसपा जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने मझोला थाने में बुधवार को एक प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उन्होंने बताया कि फेसबुक पर आईडी बनी है, जिसे उन्होंने पिछले पांच-छह साल से इस्तेमाल भी नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की सुबह पांच बजे उनकी फेसबुक आईडी किसी ने हैक कर ली और उनके परिचित, मित्र, रिश्तेदार और पार्टी से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से रुपयों की मांग की गई। मैसेंजर से मैसेज भेजकर आरोपी ने खुद को बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने का हवाला दिया। मैसेज में कहा गया कि वह लॉकडाउन में उनके परिवार का कोई व्यक्ति बाहर नहीं निकल पा रहा है। उन्हें रुपयों की तुरंत जरूरत है।


किसी से शाम को तो किसी से सुबह को रुपये वापस करने की बात की गई। गुलाब सिंह ने बताया कि बिलारी में रहने वाले उनके मित्र उदयराज नगर निगम में ठेकेदार हैं। उनके पास भी मैसेज भेजा गया। इसके बाद उदयराज ने आरोपी के बताए गए नंबर पर दस हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दिए। मझोला इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जिससे साइबर सेल में भेज दिया गया है। इस मामले की जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed