फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BSP candidate Anil Choudhary out to party

बिलारी प्रत्याशी अनिल चौधरी बसपा से आउट

Thu, 11 Aug 2016 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 11 Aug 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
 BSP candidate Anil Choudhary out to party
बसपा - फोटो : demo
 बहुजन समाज पार्टी ने बिलारी विधानसभा सीट से घोषित अपने प्रत्याशी अनिल चौधरी को पार्टी से आउट कर दिया है। अनिल चौधरी की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू चौधरी भी बसपा से निकाल दी गई हैं। पार्टी ने इनके निष्कासन की वजह अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने को बताया है। 
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने आठ अगस्त को ही बिलारी से बसपा के घोषित प्रत्याशी अनिल चौधरी का टिकट काटे जाने की खबर प्रकाशित की थी। हालांकि उस वक्त तक अनिल चौधरी और पार्टी के नेता औपचारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं कर रहे थे। लेकिन बुधवार को बसपा जिलाध्यक्ष रणविजय सिंह ने औपचारिक रूप से अनिल सिंह चौधरी और उनकी पत्नी मंजू चौधरी का टिकट काटे जाने की घोषणा कर दी। रणविजय सिंह ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने अनिल चौधरी और उनकी पत्नी मंजू चौधरी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की वजह से बाहर करने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन


अनिल चौधरी करीब डेढ़ साल पहले पत्नी मंजू चौधरी के साथ सपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे। बसपा ने उन्हें बिलारी से प्रत्याशी घोषित कर दिया था। तभी से वह बिलारी विधानसभा क्षेत्र में बतौर घोषित प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब अचानक उन्हें बाहर कर दिया गया है। इससे पहले वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में भी बसपा ने अनिल चौधरी का बिलारी स प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन चुनाव से डेढ़ महीने पहले अचानक उनका टिकट काट दिया था। जिसके बाद वह बसपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed