फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BSP-backed candidate rubbed off in fight of SP MLAs

सपा विधायकों की लड़ाई में बसपा समर्थित प्रत्याशी ने काटी मलाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
BSP-backed candidate rubbed off in fight of SP MLAs
मुरादाबाद। जिले की वीआईपी सीटों में शुमार रही जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड संख्या में कुंदरकी और बिलारी के सपा विधायकों को मुंह की खानी पड़ी। दोनों सपा विधायकों की लड़ाई में बसपा समर्थित प्रत्याशी ने जीत की मलाई काटी। यहां से बसपा समर्थित उम्मीदवार महजवीन विजयी रहीं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड संख्या 23 को लेकर कुंदरकी से सपा विधायक हाजी रिजवान और बिलारी से सपा विधायक मोहम्मद फहीम आमने सामने आ गए थे। इस वार्ड से हाजी रिजवान अपनी बहू सबा और मोहम्मद फहीम अपनी भाभी शबनम को सपा समर्थित उम्मीदवार बनाना चाहते थे। दोनों ने जिले से लेकर लखनऊ तक एड़ी चोटी लगाई। लेकिन बात नहीं बन पाई। अपने ही पार्टी के दो विधायकों के परिजनों की दावेदारी होने से हाईकमान ने भी इस सीट को फ्री छोड़ दिया। दोनों विधायकों ने दमदारी से परिजनों को चुनाव लड़ाया। ये सीट दोनों विधायकों की प्रतिष्ठा से जुड़ गई थी। लेकिन दोनों विधायकों को चुनाव में हार सामना करना पड़ा। दोनों सियासी दिग्गजों के परिजनों को शिकस्त देकर बसपा समर्थित प्रत्याशी महजवीन ने अपनी जीत का पचरम लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed