फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brutal Murder of Student in Rampur Body Parts Found Severed Chest Missing Rampur Student Murder Case

UP: छात्र की नृशंस हत्या... धड़ से अलग मिला सिर, गायब था सीना, अलग पड़े मिले हाथ-पैर; सिर से हटाए गए थे बाल

Wed, 08 Jan 2025 02:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Jan 2025 02:08 PM IST
सार

Brutal Student Murder in Rampur: रामपुर में 12 दिन से घर से लापता छात्र का खेत में कंकाल मिला है। गन्ने के खेत में फसल के बीच कटे अंग मिले हैं। सीने का हिस्सा गायब है। सिर धड़ से अलग मिला है। हाथ-पैर और अलग पड़े मिले हैं। सिर के छिले बाल भी मिले हैं। पास में ब्लेड भी पड़ा मिला है।

विज्ञापन
Brutal Murder of Student in Rampur Body Parts Found Severed Chest Missing Rampur Student Murder Case
छात्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP crime news: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में छात्र की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। छात्र 12 दिन से घर से लापता था। गन्ने के खेत में फसल के बीच अंग कटे मिले हैं। सीने का हिस्सा गायब है। पुलिस को मौके से हैरान करने वाली चीजें भी मिली हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामपुर की मिलक कोतवाली इलाके के पीपलसाना गांव निवासी नेताजी सुभाष इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र राहुल कुमार की नृशंस हत्या कर दी गई। वह 12 दिन से घर से लापता था। उसका कंकाल खेत में गन्ने की फसल के बीच मिलने के बाद सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


शरीर के कई अंग इधर-उधर मिले हैं, जबकि उसके सीने का हिस्सा गायब है। घटना को तंत्र-मंत्र से जोड़ा जा रहा है। पुलिस ने कंकाल को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वॉड की टीमों ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


27 दिसंबर को गायब हुआ था राहुल
फॉरेंसिक टीम ने शव के अवशेषों के नमूने भी लिए हैं। हत्या की यह सनसनीखेज वारदात बिलासपुर रोड स्थित पीपलसाना गांव की है। गांव निवासी कीर्ति शरण सैनी का 16 वर्षीय पुत्र राहुल 27 दिसंबर को गायब हो गया था। परिजनों ने उसकी खोजबीन की। कोई अता-पता नहीं चलने पर थाने में 28 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुमशुदा छात्र की पुलिस तलाश कर रही थी।

इस बीच मंगलवार को गांव निवासी शांति स्वरूप के खेत में मजदूर गन्ने की फसल काट रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मजदूरों ने खेत में मानव खोपड़ी देखी। जिसे देखकर मजदूर डर गए और खेत से भाग खड़े हुए। कुछ ही देर में यह सूचना आग की तरह गांव में फैल गई। 

 

कुछ दूरी पर चप्पल, हाथ में पहनने का कड़ा मिला
सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। यहां पर कुछ दूरी पर चप्पल, हाथ में पहनने का कड़ा और पैंट-बनियान पड़ी मिली। जिसे देखकर छात्र के पिता कीर्ति शरण ने खेत में मिले कपड़ों को पहचान लिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। 

फॉरेंसिक और डाग स्क्वॉड टीमों को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए गए हैं। ग्रामीणों के साथ पुलिस ने मृतक छात्र के शरीर के अन्य हिस्सों की खोजबीन शुरू कर दी थी। खेत में मृतक के सिर के बाल, खून और शेविंग ब्लेड और हाथ का कड़ा पड़ा मिला। खेत के अंदर ही छात्र के जबड़े के नीचे के दांत और कंकाल में तब्दील एक हाथ और पैर की हड्डी मिली। 

उसके शरीर का अन्य धड़ और पैर काफी ढूंढने के बाद भी नहीं मिले हैं। कुछ देर खोजबीन और जांच करने के बाद फॅरेंसिक टीम वापस लौट गई। मौके पर मौजूद डॉग को लेकर पुलिस खेत के बराबर के अन्य खेतों के चक्कर काटती रही। लेकिन, कोई भी कामयाबी हासिल नहीं हुई।

शरीर के अवशेषों को थैले में भर ले गई पुलिस
राहुल के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। राहुल घर में सबसे छोटा था। उनकी किसी भी व्यक्ति से कोई रंजिश नहीं है। पुलिस राहुल के शरीर के अवशेषों को थैले में भरकर साथ ले गई। कोतवाल धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि गांव के एक खेत में कंकाल के रूप में मानव शरीर के अवशेष मिले हैं। जिसे गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने गुमशुदा पुत्र का बताया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम और डाॅग स्क्वाॅड ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं।

इन चीजों से हुई मृतक की पहचान
राहुल की हत्या के बाद कुत्तों एवं अन्य जंगली जानवरों ने उसके शव से मांस को नोच-नोचकर खत्म कर दिया था। जिससे मृतक की पहचान होना मुश्किल हो रहा था। परंतु परिजनों ने देखा कि मृतक की बनियान, जींस, बेल्ट, हाथ का कड़ा, चप्पल, कलावा आदि मृतक के हैं, जिससे उसकी पहचान हुई।

 

तंत्र-मंत्र के फेर में तो नहीं हुई हत्या...
जिस अवस्था में राहुल के अवशेष मिले हैं, उसके सिर का मुंडन कर उसके बालों को अलग किया गया है। उसके सीने का हिस्सा गायब है। साथ ही घटनास्थल पर कलावा मिलने से कयास लगाया जा रहा है कि किसी तंत्र-मंत्र विद्या के चलते उसकी हत्या तो नहीं की गई है।

 

पढ़ाई में होनहार था छात्र
राहुल के पिता कीर्ति शरण व अन्य ग्रामीणों का कहना है कि राहुल पढ़ाई में बहुत तेज था। उसका सपना सरकारी नौकरी हासिल करना था। परंतु, इस वारदात से परिजनों के अरमानों पर पानी फिर गया।

 

मिलक के पीपलसाना में किशोर घर से गायब था, जिसका कंकाल मिला है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। इस प्रकरण का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। -विद्या सागर मिश्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed