{"_id":"646d1ff16f8ef391a20ec579","slug":"brothers-death-came-to-kundarki-police-station-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-154673-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बहन की पैरवी करने कुंदरकी थाने आए भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बहन की पैरवी करने कुंदरकी थाने आए भाई की मौत
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
बकरी को लेकर हुई मारपीट की घटना में बहन-बहनोई की पैरवी को कुंदरकी थाने में आए भाई की मौत हो गई। थाने के गेट पर अचानक हालत बिगड़ने पर पुलिस ने व्यक्ति को लेकर कुंदरकी सीएचसी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हार्टअटैक के चलते मौत होने की आशंका जताई गई है। हालांकि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए।
बीते शनिवार को कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव अहमद नगर जैतबाड़ा में बकरी घर में घुुसने को लेकर किसान मोहम्मद वारिस का पड़ोसी रिजवान से विवाद हो गया था। मंगलवार दोपहर कुंदरकी थाने क्षेत्र के गांव गदीपुर निवासी बीड़ी सेल्समैन वाजिद हुसैन (45) पुत्र गफ्तार हुसैन निवासी बहनोई मोहम्मद वारिस व बहन कमरूल निशा की पैरवी के लिए थाने को आए थे। बताते है कि कुंदरकी थाने की गेट पर पहुंचते ही वाजिद की हालत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर गए। पुलिसकर्मियों वाजिद को लेकर कुंदरकी सीएचसी में पहुंचे, जहां डॉ. सौरभ ने उसको मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर मृतक के परिजन भी सीएचसी में पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने से मना करने लगे, लेकिन इंस्पेक्टर सुनील कुमार पोस्टमार्टम कराने पर जोर देने लगे। सीओ अंकित कुमार ने भी परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। सूचना पर एसपी देहात संदीप कुमार मीना भी कुंदरकी सीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी देहात ने परिजनों के अनुरोध पर शव को परिजनों की सुपुर्दगी में दिलवा दिया। देर शाम गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।