फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   brother stabbed younger sister in throat

Moradabad News: भाई ने छोटी बहन के गले पर किया चाकू से वार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
brother stabbed younger sister in throat
कांठ। छजलैट थाना क्षेत्र के चेतरामपुर में युवक ने अपनी छोटी बहन के गले पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल कराया है। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

चेतरामपुर निवासी अब्बास पुत्र अहमद जान का अपनी छोटी बहन अंजुम (20) से शुक्रवार दोपहर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बताया गया है कि गुस्से से तमतमाए अब्बास ने इस दौरान अंजुम के गले पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इतने पर भी जब अब्बास का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो अंजुम ने भागकर पड़ोस के घर में छिपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

सूचना पर पीआरवी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई। छजलैट थानाध्यक्ष आशीष कुमार और एसआई ईश्वरचंद्र महिला कांस्टेबलों के साथ मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। इस दौरान पुलिस को कई जगह खून की बूंदें भी पड़ी मिलीं। पूछताछ में अंजुम की बड़ी बहन तरन्नुम ने बताया कि उसके भाई का छोटी बहन से अक्सर झगड़ा होता रहता है। शुक्रवार को भी दोनों में झगड़ा हो गया था, भाई ने अंजुम पर वार कर दिया। वहीं बाकी परिजन और पड़ोसियों ने वारदात के बारे में चुप्पी साधी हुई थी। भाई बहन में झगड़ा क्यों होता रहता था, इस बारे में किसी ने भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। अंजुम के पिता अहमद जान और मां शायदा घायल बेटी के साथ जिला अस्पताल गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed