{"_id":"63b7ff7a81101e3eb458e812","slug":"brother-killed-sister-in-sambhal-after-seeing-her-with-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: प्रेमी से बहन को मिलते देख भाई ने आपा खोया, गला दबाकर बहन को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: प्रेमी से बहन को मिलते देख भाई ने आपा खोया, गला दबाकर बहन को उतारा मौत के घाट
Fri, 06 Jan 2023 04:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 06 Jan 2023 04:31 PM IST
सार
मृतक के पिता ने बताया कि बेटी से मिलने के लिए बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली अंतर्गत गांव हेमदगढ़ निवासी युवक आया था। बेटी और उसका प्रेमी छत पर थे। आहट होने पर बड़ा बेटा नितिन जाग गया और वह छत पर पहुंचा।
विज्ञापन
मर्डर केस
- फोटो : Social Media
विस्तार
संभल में झूठी शान की खातिर बड़े भाई ने अपनी छोटी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। युवती से मिलने उसका प्रेमी घर में आया था। इसी दौरान भाई ने देख लिया और वह अपना आपा खो बैठा। हत्या के बाद शव को घर में ही रख दिया।
जब उसके पिता खेत से आए तो उनके सामने उसने कबूल किया कि उसी ने हत्या की है। इसके बाद पिता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
गवां निवासी रामवीर ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे उनकी बेटी छाया (21) की उनके बड़े बेटे नितिन ने गला दबाकर हत्या की है। बताया कि बेटी से मिलने के लिए बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली अंतर्गत गांव हेमदगढ़ निवासी युवक आया था। बेटी और उसका प्रेमी छत पर थे। आहट होने पर बड़ा बेटा नितिन जाग गया और वह छत पर पहुंचा।
विज्ञापन
वहां उसने बेटी और उसके प्रेमी के साथ मारपीट की। मौका पाकर बेटी का प्रेमी तो भाग गया लेकिन बेटे ने बेटी छाया की गला दबाकर हत्या कर दी। पिता ने बताया कि जब वह खेत से घर लौटे तो परिवार ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद मध्यरात्रि तीन बजे पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सील कर दिया और आरोपी नितिन को हिरासत में ले लिया। जहां आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि प्रेमी से मिलते देख भाई ने हत्या की है। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।