फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother-in-law riding a bike dies in a road accident, brother-in-law's condition critical

Moradabad News: सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा की मौत, साले की हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law riding a bike dies in a road accident, brother-in-law's condition critical
बिलारी। मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाईजी रिसोर्ट के सामने शनिवार दोपहर बाद तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार जीजा की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा साला गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान संभल जिले के कस्बा हयातनगर निवासी महताब सिंह (45) के रूप में हुई है। महताब सिंह हयातनगर कस्बा स्थित परिषदीय स्कूल में परिचारक थे। जीजा-साल बाइक से मुरादाबाद से बिलारी अपनी रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे।
विज्ञापन

संभल जिले के रुस्तमपुर मियावली अंतर्गत सत्य वाटिका निवासी अजय कुमार की बेटी भावना कश्यप की 24 अप्रैल को दिल्ली के फाजलपुर मंडावली इलाके से बरात आने वाली है। अजय कुमार अपने जीजा संभल जिले के ही कस्बा और थाना हयातनगर निवासी महताब सिंह को साथ लेकर शनिवार को अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांट रहा था।
विज्ञापन

महताब सिंह की बिलारी नगर के मोहल्ला अंसारियान में धीमरो वाला मंदिर के निकट ससुराल है। महताब की ससुराल में भावना कश्यप की शादी का कार्ड देने के लिए अजय कुमार और उसके जीजा महताब सिंह शनिवार दोपहर बाद अपनी मोपेड बाइक से मुरादाबाद से बिलारी आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शनिवार दोपहर बाद साढ़े चार बजे बिलारी नगर से एक किमी पीछे मुरादाबाद रोड पर भाईजी रिसोर्ट बैंक्वेट हॉल के पास आई तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को रौंद दिया। बाइक में टक्कर मारकर चालक कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार साला-जीजा हाईवे पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस से दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिलारी ले जाया गया।

यहां चिकित्सक ने महताब सिंह को मृत घोषित कर दिया और घायल अजय कुमार को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सड़क हादसे में की सूचना पर रिश्तेदार सीएचसी बिलारी पहुंच गए। सीएचसी पहुंची बिलारी पुलिस ने महताब का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिवार में पत्नी रामश्री के अलावा दो बेटे विकास और आकाश तथा एक बेटी चंचल कुमारी है। महताब सिंह अपने परिवार की गुजर बसर का अकेला सहारा था। महताब सिंह की मौत होने से साले अजय कुमार के घर चल रही बेटी की शादी की खुशियां दम में बदल गईं।
बिलारी थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मृतक के परिजन जो तहरीर देंगे उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed