फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother-in-law riding a bike dies after colliding with a tractor-trolley loaded with soil, brother-in-law seriously injured

Moradabad News: मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार बहनोई की मौत, साला गंभीर घायल

Wed, 25 Feb 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 25 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law riding a bike dies after colliding with a tractor-trolley loaded with soil, brother-in-law seriously injured
कांठ। तेज रफ्तार मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार साले-बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने बहनोई को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल साले को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

निकटवर्ती जनपद अमरोहा के थाना देहात अंतर्गत आने वाले मझोला खुर्द निवासी सुक्खन सिंह (70) मंगलवार की शाम करीब छह बजे अमरोहा के ही अदलपुर मिलक निवासी अपने छोटे बहनोई निरंजन (65) के साथ बाइक से ठाकुरद्वारा के सरकड़ा परम अपने घायल बड़े बहनोई रामकिशोर को देखने के लिए जा रहे थे। जब यह दोनों कांठ थाना क्षेत्र में करनपुर मार्ग पर पड़ने वाले रामगंगा नदी के बड़े पुल से कुछ पहले पहुंचे तो सामने से अत्यंत ही तेज रफ्तार से आ रही मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिससे यह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित मौके से भाग गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले आई। जहां चिकित्सकों ने निरंजन को मृत घोषित करते हुए घायल सुक्खन सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर दोनों के परिजन व रिश्तेदार भी अस्पताल आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरंजन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। बताया गया है कि मृतक निरंजन अपने दो भाइयों में बड़े और कृषि कार्य करते थे। उनकी मौत से पत्नी हरनंदी, बेटे संजीव, छोटे भाई कमल सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed