फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother-in-law raped the woman, in-laws beat her and threw her out of the house

Moradabad: देवर ने किया महिला से दुष्कर्म, ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाला, परिवार में मच गया हंगामा

Tue, 13 Aug 2024 03:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2024 03:55 AM IST
सार

विवाहिता ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने देवर पर दुष्कर्म करने के भी बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Brother-in-law raped the woman, in-laws beat her and threw her out of the house
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 11 मार्च 2018 को बदायूं निवासी युवक से हुई थी।

विज्ञापन


पति और ससुरालियां भी मझोला क्षेत्र में ही रहते हैं। पीड़िता ने बताया कि करीब दो साल पहले वह घर में खाना बना रही थी इसी दौरान देवर आ गया और उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पति के घर लौटने पर महिला ने देवर की शिकायत की तो पति ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


इसके बाद देवर का हौसला बढ़ गया और उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि पति अपने ने अपने छोटे भाई की पत्नी से नजदीकी बढ़ा ली। पीड़िता ने बताया कि 13 जुलाई 2024 को पति ड्यूटी पर गया था तो देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जुलाई को पति, देवर, ननद और देवरानी ने मिलकर पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। मझोला थाना प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म 

अगवानपुर के एक मोहल्ले में शादी का झांसा देकर एक युवती से उसके प्रेमी ने दुष्कर्म किया। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अगवानपुर के मोहल्ला ततारपुर के पझाया निवासी अरमान से दो वर्ष पहले उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। आरोपी ने युवती को शादी करने का झांसा दिया और दुष्कर्म किया।

इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से अश्लील वीडियो बना ली। इस अश्लील वीडियो बयान करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल किया। इसके बाद भी आरोपी ने युवती से शादी नहीं की। पीड़िता ने दबाव बनाया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दी।

शुक्रवार की पीड़िता की मां और भाई रिश्ता लेकर युवक के घर पर पहुंच गए। आरोप है कि युवक और उसके परिजन भड़क गए। उन्होंने पीड़िता की मां और भाई के साथ अभद्रता की और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।



उन्होंने पीड़िता के बारे में अपशब्द कहे। पुलिस ने आरोपी अरमान, उसके पिता तौफीक,मां और भाई मोबिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed