{"_id":"687e9ca26f65c148fc02c40a","slug":"brother-in-law-raped-the-girl-by-mixing-intoxicating-pills-in-the-chaat-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-691862-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चाट में नशे की गोली मिलाकर बहनोई ने युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चाट में नशे की गोली मिलाकर बहनोई ने युवती से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
मुरादबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में चाट में नशे की गोली मिलाकर युवती को खिला दी। इसके बाद बहनोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया। कहीं शिकायत करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी बहनोई के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट में केस दर्ज कराया है।
पीड़िता ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी तहेरी बहन की शादी मुजफ्फरनगर के तेजलहेड़ा निवासी अमित कुमार के साथ हुई है। 16 जुलाई को अमित कुमार ने पीड़िता को कॉल की और बताया कि वह मुरादाबाद किसी कार्य से आ रहा है। पीड़िता ने आरोपी से बताया कि उसके पिता और भाई बाहर गए हैं। घर में वह अपनी मां के साथ मौजूद है। करीब छह बजे आरोपी अमित उनके घर पहुंचा।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने बैग से चाट और घेवर निकाल कर मां-बेटी को खाने दे दिया। रात में मां-बेटी और आरोपी आंबेडकर पार्क घूमने गए। इसी दौरान मां-बेटी को अचानक चक्कर आने लगा। इसके बाद तीनों घर लौट आए। पीड़िता ने बताया कि मां-बेटी एक की बेड पर सो गई जबकि आरोपी दूसरे बेड पर सो गया। रात में आरोपी पीड़िता को उठाकर दूसरे कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शोर मचाकर अपनी मां को बुलाने की कोशिश की तो आरोपी ने कहा कि वह नहीं जाग पाएंगी। मैंने चाट और घेवर में नशे की दवा मिला दी थी। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
अगले दिन होश में आने पर पीड़िता ने अपनी मां से शिकायत करने का प्रयास किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने पीड़िता पर दबाव बनाया कि आज रात भी उसके घर में ही रुकेगा। पीड़िता ने किसी तरह आरोपी से वीडियो और फोटो डिलीट कराए। इसके बाद ही उसने मां और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट और नशीला पदार्थ खिलाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम मुजफ्फरनगर भेजी जा रही है।