फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother-in-law molested woman, husband gave triple talaq

Moradabad News: देवर ने महिला से की छेड़खानी, पति ने दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law molested woman, husband gave triple talaq
मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने देवर पर छेड़खानी करने और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि एक जनवरी 2017 को उसका निकाह कोतवाली क्षेत्र के लाल मस्जिद रोड निवासी युवक के साथ हुआ था। उसका कहना है कि निकाह के बाद से पति, सास, ससुर, देवर और ननद ने एक कार और तीन लाख रुपये की मांग शुरू कर दी थी। बेटी पैदा होने पर आरोपियों का उत्पीड़न और ज्यादा बढ़ गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि देवर उसके साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन

इसकी शिकायत जब पति से करती तो उसे ही बुरा भला कहा जाता। ससुरालियों ने मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया। वह अपनी मासूम बच्ची को लेकर मायके चली गई। आरोप है कि 14 जुलाई 2023 की रात करीब आठ बजे पति उसके मायके पहुंचा और मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। मुगलपुरा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed