{"_id":"606e0e388ebc3edc076e18de","slug":"brother-in-law-molested-a-woman-by-pretending-to-be-married-city-news-mbd385592814","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर बहनोई ने युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर बहनोई ने युवती से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने रिश्ते के बहनोई पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जबकि आरोपी की पत्नी ने एक दिन पहले ही प्रार्थना पत्र देकर युवती पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था।
युवती ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पिता व भाई की मौत हो चुकी है। मां भी लंबे समय से गायब है। युवती का कहना है कि वह इसके बाद दिल्ली चली गई और वहीं रहने लगी। युवती का कहना है कि करीब चार साल पहले नागफनी थानाक्षेत्र में रहने वाला उसका रिश्ते का बहनोई दिल्ली में उसके पास पहुंच गया। बहनोई ने युवती से कहा कि उसका पत्नी से तलाक हो गया है। इसलिए अब वह उससे शादी करना चाहता है। युवती का दावा है कि वहां मंदिर के सामने ही आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया था। कुछ दिन बाद ही आरोपी बहनोई युवती को लेकर मुरादाबाद आ गया और यहां मझोला क्षेत्र में किराये पर मकान दिला दिया। कुछ दिन बाद ही उसने युवती के कमरे पर आना बंद कर दिया।
युवती को शक हुआ तो उसके घर पहुंच गई। घर में देखा तो उसकी पत्नी भी मौजूद थी। जबकि आरोपी ने युवती से बताया था कि उसका पत्नी से तलाक हो चुका है। युवती का आरोप है कि पति-पत्नी ने युवती के साथ मारपीट की। एक दिन पहले ही आरोपी की पत्नी ने युवती के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि मेरी ममेरी बहन मेरे पति और मुझे ब्लैकमेल कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने मझोला थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।