फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother-in-law misdeed a woman

Moradabad News: महिला से देवर ने किया दुष्कर्म, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law misdeed a woman
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने अपने देवर और जेठ समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी गलशहीद क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। पति लंबी बीमारी के कारण दृष्टिहीन हो चुके हैं जबकि 11 साल का बेटा एक दुघर्टना में जल चुका है। महिला का आरोप है कि पति की लाचारी का लाभ उठाकर आरोपी देवर महिला पर बुरी नजर रखने लगा। 27 फरवरी 2023 की रात करीब ढाई बजे आरोपी देवर उसके कमरे में घुस आया। इसके बाद आरोपी ने उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर उसके तीन जेठ आ गए। उन्होंने भी महिला के साथ मारपीट की और गला दबाकर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने चारों को थाने में बैठाकर और बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया था। थाने से लौटने के बाद आरोपियों ने फिर से पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि अगर वह अपने मायके से पांच लाख रुपये लेकर आएगी। तब ही उसे घर में रखने की अनुमति मिलेगी। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद से वह थाने के चक्कर लगा रही थी लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही थी। तब पीड़िता ने एसएसपी कार्यलय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी हेमराज मीना के आदेश पर गलशहीद थाने में आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article