फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother in Law misbehaved with woman and then husband got married again

बहू पर जेठ की नीयत हुई खराब: महिला बोली- रात में कमरे में आकर करने लगा ऐसी हरकत; पति भी निकला धोखेबाज

Mon, 24 Jul 2023 07:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 24 Jul 2023 07:27 PM IST
सार

पीड़ित महिला के मुताबिक, 27 जून 2023 की रात करीब आठ बजे वह कमरे में अकेली थी। इसी दौरान जेठ कमरे में घुस आया और उसने महिला के साथ ऐसी हरकत की जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सकी।

विज्ञापन
Brother in Law misbehaved with woman and then husband got married again
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने जेठ पर छेड़खानी और पति पर तीन तलाक देकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर महिला थाने में पति समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

भगतपुर के गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 24 फरवरी 2022 को रामपुर जनपद के अजीम नगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि शादी में मिले दान दहेज से पति और ससुराल वाले नाखुश थे। शादी के बाद से ही उसे ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद भी पति और ससुराल वालों के व्यवहार में कोई अंतर नहीं आया। एक कार और पांच लाख रुपये कारोबार शुरू करने के लिए मांगने लगे। महिला पर दबाव बनाया है कि वह अपने मायके से कार और पांच लाख रुपये लेकर आए। इसके बाद ही उसे घर में रहने दिया जाएगा। 

विज्ञापन

27 जून 2023 की रात करीब आठ बजे वह कमरे में अकेली थी। इसी दौरान जेठ कमरे में घुस आया और उसने महिला के साथ छेड़खानी की। महिला ने इस मामले की शिकायत सास, ससुर और जेठानी से की तो उन्होंने भी उलटा उसे ही बुरा भला कहा। नौ जुलाई 2023 को पति, जेठ, जेठानी और सास ससुर ने महिला के साथ मारपीट की और पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। 

इसके बाद महिला को घर से बाहर निकला दिया गया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने गांव की एक सोलह वर्षीय लड़की से दूसरी शादी कर ली है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed