{"_id":"6acbfb8bff4840aace0611d4","slug":"brother-in-law-commits-rape-woman-beaten-and-thrown-out-of-the-house-after-lodging-a-complaint-moradabad-news-c-15-1-mbd1060-1014154-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: देवर ने किया दुष्कर्म, शिकायत पर महिला को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: देवर ने किया दुष्कर्म, शिकायत पर महिला को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। देवर द्वारा दुष्कर्म की शिकायत करने पर ससुरालवालों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला की ओर से एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उसका निकाह आठ वर्ष पूर्व ठाकुरद्वारा के एक गांव निवासी टैक्सी चालक के साथ हुआ था। पति का अधिकांश समय बाहर जाना होता है। इस बीच देवर ने अकेला पाकर कई बार अश्लील हरकतें कीं, जबकि छह अक्तूबर की रात उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत करने पर ससुराल वालों ने आरोपी से कुछ नहीं कहा, उल्टा उसे लाठी-डंडों से पीटा। बचाने की कोशिश पर पति को भी मारा। पति पर तीन तलाक देने का दबाव भी बनाया। पति के ऐसा न करने पर उसकी गैरहाजिरी में पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- --
जादू देखने घर बुलाया, खेल नापसंद बताकर पीटा और भगाया
- उत्तराखंड के जादूगर की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने ठाकुरद्वारा के गांव फरीदनगर निवासी कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के केला खेड़ा निवासी फन्ने खां की शिकायत पर की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक फन्ने खां नामक शिकायतकर्ता ने खुद को जादूगर बताया है। कहा है कि उसकी मुलाकात कई दिन पूर्व गांव फरीदनगर के एक शख्स से हुई थी। फरीदनगर में जादू का खेल दिखाने के लिए उस व्यक्ति ने बुकिंग कर दी थी। तय समय पर वह शनिवार को फरीदनगर पहुंचा, जहां उसे बुलाने वाले ने अन्य लोगों के साथ बैठकर जादू देखा। बाद में कहा कि और जादू दिखाओ यह शो संतोषजनक नहीं था। जब उसने जादू के और आइटम न आने की बात कही तो उसे वहां मौजूद कई लोगों ने पीटा और गालियां दी। गाली के विरोध पर डंडे बरसा दिए। बाद में भगा दिया।
कोतवाल ने बताया कि शिकायतकर्ता का मेडिकल कराने के बाद मुख्य आरोपी नाजिम समेत सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
-- -- -- -- -- -- --
जमीन गिरवी रखने के नाम पर दो लाख रुपये ठगे
ठाकुरद्वारा। गांव फरीदनगर निवासी गंगाराम ने जमीन गिरवी रखने के नाम पर अपने साथ दो लाख रुपये की ठगी होने की शिकायत पुलिस से की है। कहा है कि करीब चार वर्ष पूर्व गांव गझेड़ा आलम निवासी एक व्यक्ति ने उसकी 10 बीघा जमीन चार वर्ष के लिए गिरवी रखी थी। उस समय हर वर्ष 40 क्विंटल गेहूं-धान ब्याज के रूप में गंगाराम को दिए जाने की बात तय हुई थी, जो पूरी नहीं हुई। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी ने उसे बिना बताए भूमि बेचकर दो लाख की ठगी कर ली। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --