फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother had killed a B.Tech student with a partner

फुफेरे भाई ने साथी संग मिलकर की थी बीटेक छात्र की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Brother had killed a B.Tech student with a partner
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में एक सप्ताह पहले हुई बीटेक छात्र सुधीर सैनी की हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने दावा किया है कि छात्र की हत्या उसके फुफेरे भाई एमटेक छात्र शुभम ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि सुधीर अपनी सौतेली बहन को परेशान रखता था। फुफेरे भाई से बर्दाश्त नहीं हो पाया और उसने साजिश रखकर हत्या कर दी। पहचान मिटाने को बाइक से पेट्रोल निकालकर उसका चेहरा जला दिया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित आनंद ने बताया कि मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गनेश घाट गांव के जंगल में एक सप्ताह पहले सूरज पाल के खेत में एक युवक का शव मिला था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

घटनास्थल के पास ही बरेली स्थित एएनए कालेज की लाइब्रेरी का कार्ड मिला था। जिसके जरिये मृतक की पहचान सुधीर सैनी निवासी ढकिया नरू थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई थी। वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा सुधीर बरेली में ही रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना से दो दिन पहले ही वह घर से बरेली जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने कॉल डिटेल और साक्ष्यों के आधार पर केस की तफ्तीश आगे बढ़ाई तो नामजद आरोपियों से अलग कहानी निकलकर सामने आई। पुलिस ने कॉल डिटेल के जरिए मझोला के शिव नगर जयंतीपुर निवासी परवेंद्र उर्फ वरविंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया। आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो बीटेक छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी ने पुलिस को बताया कि सुधीर की हत्या की साजिश उसके फुफेरे भाई शुभम निवासी ज्वाला नगर थाना सिविल लाइंस जनपद रामपुर ने रची थी।
आरोपी ने बताया कि मेरे पिता चंद्र कुमार सैनी और शुभम के पिता प्रकाश वीर आपस में ममेरे-फुफेरे भाई हैं। रिश्तेदार होने के कारण मेरी और शुभम के बीच भी दोस्ती हो गई थी। आरोपी परविंदर ने पुलिस पूछताछ में कहा कि शुभम ने उसे बताया था कि सुधीर अपनी सौतेली बहन को बहुत परेशान करता है। आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। जिससे सौतेली बहन परेशान है। वह अक्सर मुझसे अपने भाई की शिकायत करती है। पहले भी शुभम व सुधीर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में शुभम ने साजिश रचकर हत्या की थी।

घटना वाले दिन सुधीर से बातचीत करने के बहाने शुभम ने उसे अपने पैतृक गांव गणेश घाट बुला लिया था, जहां पहले तीनों ने शराब पी थी। इसके बाद अचानक गंड़ासे से हमला कर हत्या कर दी। शराब की बोतल से भी वार किया गया था। पहचान छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने बाइक से पेट्रोल निकालकर सुधीर का चेहरा जला दिया था। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को शनिवार दोपहर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी शुभम की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed