फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother beaten up in protest against molesting girls, tension due to people of two villages coming face to face

लड़कियों से छेड़खानी के विरोध में भाई को पीटा, दो गांवों के लोगों के आमने सामने आने से तनाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Brother beaten up in protest against molesting girls, tension due to people of two villages coming face to face
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में मंगलवार शाम खेत से चारा लेने गईं लड़कियों के साथ पड़ोसी गांव के युवकों ने छेड़खानी कर दी। लड़कियों के भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद दोनों गांवों के लोगों के आमने-सामने आने से क्षेत्र में तनाव का माहौल हो गया। पुलिस ने छेड़खानी और मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छेड़खानी और मारपीट की यह घटना मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस गांव में रहने वाली दो सगी बहन अपनी भाभी और परिवार की अन्य महिलाओं के साथ खेत पर गई थीं। युवती और महिलाएं चारा काट रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी गांव के युवक खेत पर पहुंच गए। उन्होंने लड़कियां के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। अन्य खेतों में काम कर रही महिलाओं ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी दौरान लड़कियों का भाई आ गया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर पीड़ित लड़कियों के परिजन और ग्रामीण भी खेत पर पहुंच गए और उन्होंने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर आरोपियों के गांव के लोग भी मौके पर आ गए। दो गांवों लोगों के आमने-सामने आने से माहौल गरमा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला बढ़ता चला गया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ हाईवे डॉ. गणेश कुमार गुप्ता फोर्स लेकर गांव में पहुंच गए और हंगामा करने वालों को दौड़ा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने भिजवा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed