फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   brokin road complet on paper

सड़कें बदहाल लेकिन कागजों में सारे गड्ढे भर गए

Sat, 13 Jan 2018 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद। Updated Sat, 13 Jan 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
brokin road complet on paper
road - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बेशक जिले में कई जगह सड़क के गड्ढों में पूरे ट्रक समा जाएं लेकिन रिकार्ड में अफसरों ने सारे गड्ढे भर दिए हैं। यही कागजी गुड वर्क शुक्रवार को समीक्षा बैठक में मातहतों ने नोडल अधिकारी डा. ललित वर्मा के सामने भी परोसा। मीटिंग में दूसरा अहम विषय प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को स्वेटर वितरण का उठा।

जनवरी का भी आधा महीना बीतने के बाद अफसर अब स्वेटर वितरण पर गंभीर चिंतन करते दिखे। नोडल अधिकारी ने भी निर्देश दिया है कि स्वेटर जल्द बंटवा दिए जाएं।अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन व जिले के नोडल अधिकारी डा. ललित वर्मा ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन


सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के अभियान की बाबत उन्हें मातहतों ने जानकारी दी कि लोक निर्माण विभाग, मंडी परिषद, आरईएस, गन्ना एवं सिंचाई विभाग ने शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। 852 किमी की लंबाई में कुल 483 गड्ढे भर दिए गए हैं। इस कागजी रिकार्ड से इतर जिले में सड़काें स्थानों
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी ने जल्द स्वेटर वितरण कराने के निर्देश दिए। खास बात यह है कि सर्वाधिक ठंड वाला दिसंबर और आधी जनवरी बीतने के बावजूद शिक्षा विभाग प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को स्वेटर वितरण करने में नाकाम रहा है। नोडल अधिकारी ने पाठ्य पुस्तकाें, नि:शुल्क यूनिफार्म एवं जूते मोजों के वितरण की टीमें लगाकर सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्हाेंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं कौशल विकास विभागों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अधिकारी इस तरह काम करें कि जनता बदलाव महसूस करे। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि राशन के अभाव में कोई भी मृत्यु न होने पाए। जनहित में अधिकारी टी - 27 नियम का उपयोग करें। नगरीय स्ट्रीट लाइटें एलईडी में परिवर्तित नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।


सीवरेज लिंक और वाटर कनेक्शनों की खराब स्थिति पर नोडल अधिकारी ने निगम अफसरों को चेतावनी दी। नोडल अधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 21 मार्च 2018 तक बिजली कनेक्शनों के लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल कर लिया जाए। बैठक में डीएम राकेश कुमार सिंह, सीडीओ सी इंदुमति, सीएमओ विनीता अग्निहोत्री, एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव, एडीएम सिटी केके सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार समेत विभिन्न विभागों के तमाम अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed