फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Broken drains and roads, along with a water shortage, in Ward 4 of Thakurdwara.

Moradabad News: ठाकुरद्वारा के वार्ड चार में नालियां और सड़क टूटी, पानी की किल्लत

Sat, 11 Jul 2026 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 11 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Broken drains and roads, along with a water shortage, in Ward 4 of Thakurdwara.
ठाकुरद्वारा। नगर के वार्ड चार की आबादी करीब 3000 है। यह वार्ड नगर से गुजरने वाले तिकोनिया स्योहारा मार्ग से और शनिवार को लगने वाले कपड़ा बाजार की सड़क से जुड़ा हुआ है। इस मार्ग पर लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं प्रशासन ने चलचित्र ढाल के पास शनिवार लगने वाले साप्ताहिक कपड़ा बाजार को मुंडो वाला तालाब के पास स्थानांतरित कर दिया था लेकिन अब फिर से बाजार अपने पुराने स्थान पर मदरसे के पास लग रहा है। इससे भी इस मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। वार्ड चार के लोगों की मुख्य समस्या पीने के पानी की है। वार्ड के नागरिकों का कहना है कि अमृत 2.0 योजना में डाली गई नई पाइपलाइन उनके लिए सिर दर्द बन गई है। उनके घरों में पानी की आपूर्ति होने पर वह टोटियों से टपकता है। इससे आवश्यकता के अनुसार पानी नहीं मिल पाता है और टैंक भी खाली रहते हैं। यहां के नागरिकों का कहना है कि नई पेयजल योजना में खोदी गई कई सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है। बिजली घर की ओर से वार्ड में आने वाली सड़क की नालियां टूटी हुई हैं। बार-बार सफाई कर्मियों को बदलने से भी नागरिक संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed