फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bridegroom not reach bride house with procession due to demand of bike and two lakh rupees in dowry

संभल : दहेज में बाइक और दो लाख की मांग पूरी नहीं होने पर बरात लेकर दुल्हन के घर नहीं पहुंचा दूल्हा, धरी रह गईं सारी तैयारियां 

Sat, 02 Oct 2021 09:07 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 02 Oct 2021 09:07 PM IST
सार

जब दुल्हन पक्ष ने जानकारी की तो मालूम हुआ कि दूल्हा कहीं भाग गया है। इस पर खलबली मच गई। जो इंतजाम बरात के लिए किए गए थे वह धरे रह गए। खुशियां गम में तब्दील हो गईं। देर रात तक दूल्हा की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।

विज्ञापन
bridegroom not reach bride house with procession due to demand of bike and two lakh rupees in dowry
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संभल में दहेज में महंगी बाइक और दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के घर नहीं पहुंचा। बरात की सारी तैयारियां धरी रह गईं। लड़की पक्ष के लोगों ने संपर्क किया तो लड़के पक्ष ने बताया कि दूल्हा कहीं चला गया है और वह मिल नहीं रहा। रातभर दूल्हे की तलाश की, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

विज्ञापन


अब दूल्हन पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कुछ जिम्मेदार लोग समझौता कराने में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की बेटी की बरात संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव सैफखां सराय से आनी थी। बरात शाम तक पहुंचने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन देर रात तक बरात नहीं पहुंची। 
विज्ञापन


गम में तब्दील हो गईं खुशियां
जब दुल्हन पक्ष ने जानकारी की तो मालूम हुआ कि दूल्हा कहीं भाग गया है। इस पर खलबली मच गई। जो इंतजाम बरात के लिए किए गए थे वह धरे रह गए। खुशियां गम में तब्दील हो गईं। देर रात तक दूल्हा की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। दुल्हन के परिजनों का कहना है कि महंगी बाइक और दो लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन जब मांग नहीं मानी तो बरात नहीं आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हा पक्ष का कहना है कि दूल्हा की मर्जी नहीं थी। इसलिए वह भाग गया। हयातनगर थाना पुलिस ने शनिवार की देर शाम तक कार्रवाई नहीं की। हयातनगर इंस्पेक्टर कहना है कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग समझौता कराने में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed