फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bricks and stones were thrown in a dispute over feeding chickpeas to monkeys, three injured.

Moradabad News: बंदरों को चने खिलाने के विवाद में चले ईंट पत्थर, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bricks and stones were thrown in a dispute over feeding chickpeas to monkeys, three injured.
ठाकुरद्वारा। गांव बल्लभगढ़ में मंगलवार को बंदरों को चने खिलाने को लेकर श्रद्धालुओं का ग्रामीणों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। कोतवाली पहुंचे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली से बाहर निकाला।
विज्ञापन

जयनगर निवासी सुमित कुमार और शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों सुबह करीब 10 बजे बल्लभगढ़ स्थित मंदिर में बंदरों को चने खिलाने के लिए गए थे। तभी पास में स्थित घर से उन पर ईंट पत्थर चलने लगे। आरोप है कि सुमित को सिर पर फावड़ा मारकर गंभीर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के गांव बल्लभगढ़ निवासी ऋषिपाल के पुत्र अंकित को भी चोट लगी है। अंकित ने बताया कि उसका घर मंदिर के पास है। आठ दिन पहले उनके परिवार के दो वर्ष के बच्चे लड्डू को बंदर ने काट कर घायल कर दिया था। मंदिर पर लोग चने खिलाने आते हैं तो बंदरों का झुंड वहां जाता है इसलिए उन्होंने उनसे मना किया था। मना करने पर उन्होंने उसे ईंट मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों का सरकारी अस्पताल मेडिकल कराया। दोनों पक्षों की शिकायत की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed