फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bricks and stones could not be seen from the drone, officers could not even understand the anger

Moradabad News: ड्रोन से नहीं दिखे ईंट-पत्थर, गुस्से को भी नहीं समझ सके अफसर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 08:09 AM IST
विज्ञापन
Bricks and stones could not be seen from the drone, officers could not even understand the anger
मुरादाबाद। संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर अंदर ही अंदर चल रहे विरोध को पुलिस-प्रशासन समझ नहीं पाया। इसी का नतीजा है कि विरोध बवाल में बदल गया। पुलिस ने न तो सोशल मीडिया पर चल रहे नेताओं के भड़काऊ बयानों को गंभीरता से लिया और न ही पुलिस के ड्रोन की निगरानी छिपे ईंट-पत्थरों को ढूंढ सकी। इस मामले में खुफिया तंत्र भी पूरी तरह से फेल साबित हुआ।
विज्ञापन

संभल स्थित जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए हिंदू पक्ष ने 19 नवंबर को कोर्ट में वाद दायर हुआ। उसी दिन कोर्ट ने कमीशन गठित किया और जामा मस्जिद का सर्वे करा दिया गया। तभी से विरोध की चिंगारी उठने लगी थी। इस चिंगारी को संभल का पुलिस-प्रशासन भांपने में पूरी तरह से फेल रहा।
विज्ञापन

22 नवंबर को जुमे की नमाज पढ़ने गए लोगों को वापस लौटा दिया गया था। इसके बाद नेताओं के बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरू हो गए, लेकिन पुलिस प्रशासन ने इन बयानों को गंभीरता से नहीं लिया। यह बयान संभल में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। पुलिस ने जामा मस्जिद के आसपास के मोहल्लों में ड्रोन तो कई दिन तक उड़ाया, लेकिन ड्रोन की निगरानी भी ईंट पत्थरों को नहीं ढूंढ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह सर्वे टीम जैसे ही मस्जिद पहुंची, कुछ ही देर में हजारों की संख्या में लोग जुट गए। महिलाएं छतों पर पहुंच गईं, लेकिन इसकी जानकारी न तो अफसरों के पास थी और न ही खुफिया तंत्र के पास। लोगों की छतों पर ईंट-पत्थर रखे थे, लेकिन पुलिस केवल ड्रोन उड़ाकर अपनी ड्यूटी पूरी करती रही। रविवार सुबह जब बवाल हुआ तो छतों से भी खूब पत्थर बरसाए गए। अगर पुलिस प्रशासन से पहले दिन से ही इस मामले को गंभीरता से लिया होता तो शायद इस तरह का बवाल नहीं होता।


--------
संभल में पुलिस प्रशासन पहले ही दिन से अलर्ट था। सर्वे टीम मस्जिद में पुलिस टीम के साथ ही पहुंची थी, लेकिन कुछ लोगों के उकसाने पर अचानक भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लोगों ने पथराव कर दिया।
मुनिराज जी, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed